Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Uk Fast Khabar October 8, 2025

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन वर्षा-बर्फबारी का दौर जारी रहा। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत तमाम चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। वहीं, निचले इलाकों में रिमझिम वर्षा से तापमान में गिरावट आ गई है। दून में ही बीते दो दिन में तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस गिर गया है। आज से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुलने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। भारी बर्फबारी से चमोली में सतोपंथ ट्रेक पर 40 से अधिक पर्यटक व गाइड फंसे हुए हैं, वहीं वसुधारा ट्रेक पर फंसे तीन पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही जिले में जीएसआइ के भारी भूस्खलन के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार को हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आवाजाही स्थगित रही। इस कारण 1500 से अधिक लोग विभिन्न स्थानों पर रोके गए। मंगलवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा का सिलसिला चलता रहा। हालांकि, दोपहर बाद बादल छंट गए और धूप खिल गई। लेकिन, इस बीच तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ आदि जिलों में ऊंची चोटियों पर लगातार दूसरे दिन हिमपात हुआ। जिससे चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा होने से जनजीवन प्रभावित रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कुमाऊं में भी कहीं-कहीं वर्षा से जनजीवन प्रभावित रहा। कुछ स्थानों पर सड़कों पर मलबा आने से चार से पांच घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जबकि कपकोट के पिंडारी ग्लेशियर, कफनी ग्लेशियर व सुंदरढूंगा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का पहला हिमपात हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

 

Continue Reading

Previous: नौ हजार राशन विक्रेताओं को दीपावली से पहले मिल सकता है तोहफा, लाभांश बढ़ोतरी के निर्देश
Next: देवभूमि में कालनेमि की अब सामने आएगी पहचान, तैयार किया नया मोबाइल एप

Related Stories

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

October 3, 2026
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

October 3, 2026
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

October 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

October 3, 2026
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

October 3, 2026
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

October 3, 2026
श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए

October 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी
  • विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल
  • वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे
  • श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.