Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

BCCI ने India Women’s World Cup विजेता टीम के लिए खोली तिजोरी, ICC से भी ज्यादा दी प्राइज मनी

Uk Fast Khabar November 3, 2025

बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले 2005 और 2017 के वर्ल्ड कप में भारत फाइनल तक तो पहुंचा था, लेकिन खिताब जीत नहीं पाया था। लेकिन 2025 ने सब बदल दिया है। 2 नवंबर 2025 की रात भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद ही यादगार रहेगी। भारतीय महिला टीम को बीसीसीआई ने जो इनामी राशि दी है, वह आईसीसी से मिलने वाली प्राइज मनी से भी ज्यादा है।

BCCI ने India Women’s World Cup विनिंग टीम के लिए खोला खजाना
दरअसल, BCCI द्वारा दिया जा रहा 51 करोड़ का इनाम, ICC से मिलने वाली प्राइज मनी से भी ज्यादा है। विजेता टीम को ICC 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगी, जो रुपये में करीब 39.78 करोड़ होते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआईएस से बात करते हुए, BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि महिला टीम को 51 करोड़ रुपये देने का फैसला टीम की शानदार जीत की सराहना के लिए लिया गया है। सैकिया ने कहा कि इसके लिए जय शाह का भी धन्यवाद करना चाहिए, जो ICC के चेयरमैन हैं। इस टूर्नामेंट से सिर्फ एक महीने पहले ही उन्होंने महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में लगभग 300% की बढ़ोतरी करवाई थी। उन्होंने आगे कहा कि आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय टीम ने जिस तरह दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता, उससे BCCI बहुत खुश है। और ICC की प्राइज मनी के अलावा BCCI अपने खर्च पर 51 करोड़ रुपये का इनाम दे रही है। यह राशि खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और अमोल मजूमदार की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ में बांटी जाएगी।

शेफाली-दीप्ति का अद्भुत प्रदर्शन
भारत के लिए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया। चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं शेफाली ने 87 रनों की पारी खेलने के साथ ही दो विकेट भी लिए। वहीं दीप्ति शर्मा (58) ने भी अर्धशतक लगाने के अलावा पांच विकेट चटकाए। मैच फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

 

Continue Reading

Previous: राज्य स्थापना की रजत जयंती का मुख्य समारोह होगा शानदार, तैयारियों में जुटी मशीनरी
Next: उत्तराखंड को बनाएंगे सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

March 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर
  • सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.