Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

टिम्मरसैंण गुफा ट्रैक को मिलेगा नया रूप, बाबा बफार्नी क्षेत्र में बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं..

Uk Fast Khabar December 9, 2025

चमोली जिले की नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव (बाबा बर्फानी) गुफा की पर्यटन बढ़ाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26.85 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर ट्रेक, टिन शेड और पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।  


चमोली जिले की चीन सीमा से लगी नीती घाटी में टिम्मरसैंण महादेव (बाबा बर्फानी) गुफा की यात्रा को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत 26.85 करोड़ की लागत से टिम्मरसैंण गुफा तक जाने के लिए डेढ़ किमी ट्रेक, टिन शेड व पार्किंग निर्माण का कार्य हो रहा है।

साथ ही गुफा के आसपास सुंदरीकरण का कार्य भी चल रहा है। सरकार व विभाग की मंशा टिम्मरसैंण गुफा को पर्यटन के साथ तीर्थाटन सर्किट से जोड़ने की है। इस गुफा में शीतकाल के दौरान बर्फ के पांच से सात शिवलिंग आकार लेते हैं।

टिम्मरसैंण गुफा में पहुंचते हैं पैदल 

देश के प्रथम गांव नीती से डेढ़ किमी की दूरी पैदल तय कर टिम्मरसैंण गुफा पहुंचा जाता है, जिसकी ख्याति बाबा बर्फानी गुफा के रूप में है। शीतकाल में घाटी के बाशिंदे निचले स्थानों पर ऋतु प्रवास कर जाते हैं। इस दौरान यहां सिर्फ सेना व बीआरओ की चहलकदमी रहती है और गुफा में पूजा का जिम्मा भी सेना के जवान ही संभालते हैं।

इसी अवधि में फरवरी से अप्रैल के बीच गुफा में बर्फ के पांच से सात शिवलिंग आकार लेते हैं, जिनके दर्शन को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस गुफा में भगवान शिव ने ध्यान लगाया था। गुफा में मौजूद शिवलिंग पर लगातार पानी की बूंदें टपकती रहती हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। गुफा की लंबाई 50 मीटर के आसपास है।

क्षेत्र के लोग पीढ़ियों से टिम्मरसैंण महादेव गुफा में दर्शन व पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। लेकिन, देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की पहुंच से यह स्थल अभी बहुत दूर है। यहां के लिए अब तक विधिवत यात्रा का खाका भी नहीं खींचा जा सका है। सरकार अगर ज्योतिर्मठ-नीती हाईवे को बारहों महीने सुचारु रखे तो नीती घाटी में फरवरी से अप्रैल तक बाबा बफार्नी की यात्रा हो सकती है। इससे क्षेत्र में पर्यटन व तीर्थाटन को नये आयाम मिलेंगे। साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी होगा।
                                   

                                                                                                                                               – प्रकाश रावत, पूर्व प्रमुख, ज्योतिर्मठ

 

टिम्मरसैंण गुफा में शीतकाल के दौरान बाबा बर्फानी परिवार के साथ दर्शन देते हैं। विभाग ने इस क्षेत्र को पर्यटन सुविधाओं से जोड़ने के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत गुफा तक 1.5 किमी का ट्रेक व 40 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण और अन्य कार्य किए जाने हैं। इसके अलावा गुफा के आसपास सुंदरीकरण का कार्य भी हो रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

                                                                                                                                – अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली

Continue Reading

Previous: त्तराखंड होमगार्ड का प्रदर्शन: देहरादून में मोटरसाइकिल दस्ते ने दिखाया कौशल..
Next: फायर सेफ्टी पर फोकस: दून अस्पताल में महीने में दो बार ट्रायल और उपकरणों की जांच..

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.