Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

BLO आउटरीच अभियान तेज करने के निर्देश, सीईओ ने कहा—हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें..

Uk Fast Khabar December 12, 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की तैयारियों की स्थिति, मतदाताओं तक प्रभावी पहुंच और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) की प्रगति का आकलन करना रहा।

बैठक के दौरान सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में “बीएलओ आउटरीच अभियान” के अंतर्गत मतदाताओं से नियमित संपर्क स्थापित करें। उन्होंने कहा कि BLO न केवल नए मतदाताओं को जोड़ें बल्कि मतदाता सूची में त्रुटियों के निवारण, पते के बदलाव, मृत/डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सुधार तथा अन्य आवश्यक अपडेट की जानकारी भी समय रहते उपलब्ध कराएँ।

सीईओ ने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि बीएलओ के फील्ड भ्रमण की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ও इस संबंध में तैयार की गई नियमित रिपोर्टें सीईओ कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजी जाएँ।

बैठक में उन्होंने मतदाता हेल्पलाइन व कॉल सेंटर के संचालन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आने वाली प्रत्येक शिकायत या जानकारी के अनुरोध का समाधान हर हाल में तत्परता से किया जाए।

सीईओ ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी जिलों एवं ERO कार्यालयों में हेल्प डेस्क प्रभावी रूप से स्थापित हों और इनके संचालन के लिए अधिकृत अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि जनसंपर्क और शिकायत निवारण व्यवस्था मजबूत हो सके।

बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के गठन को लेकर भी सीईओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर BAG का गठन तत्काल प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे मतदाता जागरूकता, सूचना प्रसार और चुनावी भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास, तथा प्रदेश के सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

यह समीक्षा बैठक राज्य में आगामी SIR को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Continue Reading

Previous: पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड वाले CHC में उच्चीकृत करने पर CM धामी से प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता..
Next: सीएम धामी का निर्देश—सभी जेलों में ‘एक जेल–एक प्रोडक्ट’ मॉडल लागू किया जाए..

Related Stories

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

May 25, 2026
सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

May 25, 2026
गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

May 25, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

May 25, 2026
सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

May 25, 2026
गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

May 25, 2026
चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे

चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे

May 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल
  • सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज
  • गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम
  • चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.