Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पीएम किसान निधि योजना: देहरादून में लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की पहल..

Uk Fast Khabar December 23, 2025

केंद्र की एग्रीस्टैक योजना के तहत राज्य में किसानों की डिजिटल आईडी बनाकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सोमवार को देहरादून में राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की रजिस्ट्री तैयार की जाएगी, ताकि आगामी किस्त के भुगतान में कोई बाधा न आए।


केंद्र सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत राज्य में किसानों की डिजिटल आइडी तैयार कर फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए कसरत तेज कर दी गई है। इस कड़ी में सोमवार को देहरादून में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि योजना के तहत प्रथम चरण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जाएगी, ताकि योजना की आगामी किस्त के भुगतान पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव न पड़े।

रिंग रोड स्थित होटल पर्ल एवेन्यू में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व सचिव डा एसएन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एग्रीस्टैक के प्रतिनिधियों चिन्मय मेहता और हर्षद पटेल ने फार्मर रजिस्ट्री के विविध पहुलुओं पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने और उनकी पहचान को डिजिटल रूप देने के लिए केंद्र सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की है।

पंजीकरण के बाद किसान को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री एक ऐसा डेटाबेस है, जिसमें किसान पंजीकरण कराकर अपनी डिजिटल पहचान प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद किसान को यूनिक डिजिटल पहचान मिलेगी, जिसे फार्मर आइडी कहा जाएगा। 11 अंकों की यह आइडी ई-केवाईसी और फील्ड सत्यापन के पूरा होने के बाद जनरेट होगी। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी रूप में समयानुसार किसानों को लाभ पहुंचाने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से कृषकों की सही जानकारी प्राप्त होने के बाद सरकारी नीतियों के नियोजन व निर्धारण में सरकार को सहायता मिलेगी। कृषकों को आपदा राहत, कृषि सब्सिडी, फसल ऋण एवं विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ ही कृषि योजनाओं और किसान कल्याण कार्यक्रमों का विभिन्न स्तरों से अनुश्रवण करने में सहायता मिलेगी।

यह भी जानकारी दी गई कि देहरादून जिले की कालसी तहसील के क्यारी व लाटौ और त्यूनी तहसील के हनोल व कांडा में इस वर्ष अगस्त में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई। केंद्र सरकार की टीम के सहयोग से वहां प्रायोगिक रूप से 128 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है। प्रशिक्षण में बताया गया कि अब राज्यभर में राजस्व व कृषि विभाग के कर्मचारी यह कार्य करेंगे।

इसमें कृषि विभाग के कार्मिक रजिस्ट्रेशन अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी सत्यापन व अनुमोदन देने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु के अलावा गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कोहरे का असर जारी..
Next: उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी, आज होगा विंटर फेस्टिवल का आगाज..

Related Stories

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026
अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

May 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल
  • पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.