Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर ऐतिहासिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल..

Uk Fast Khabar January 15, 2026

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध एवं पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) का शुभारंभ बुधवार से भव्य रूप से हो गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक मेले का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता एवं बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोलियों के सानिध्य में किया।


सप्ताह भर चलने वाला यह मेला उत्तरकाशी जनपद की विशिष्ट धार्मिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं का संवाहक माना जाता है। मेले में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने लोक देवताओं की डोलियों एवं धार्मिक प्रतीकों के साथ उत्तरकाशी पहुंचे। भागीरथी नदी में पर्व स्नान के उपरांत कंडार देवता, हरि महाराज सहित अनेक देवडोलियों के साथ ग्रामीणों ने बाड़ाहाट (उत्तरकाशी नगर का पुरातन क्षेत्र) स्थित चमाला की चौंरी पहुंचकर डोली नृत्य एवं रासो-तांदी नृत्य प्रस्तुत कर अनूठी सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

मेला पांडाल में घण्डियाल देवता, खंडद्वारी देवी, राज-राजेश्वरी देवी, त्रिपुर सुंदरी, नाग देवता, दक्षिण काली सहित अनेक देवडोलियों और धार्मिक प्रतीकों की उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में ऋषिराम शिक्षण संस्थान की छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं माघ मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी और मां भागीरथी की पावन धरा पर आयोजित यह पौराणिक मेला लोक आस्था का महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है और उत्तरकाशी अपनी आध्यात्मिक पहचान के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और विकास दोनों सुनिश्चित हो रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में नए आजीविका अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जनपद में ₹1000 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, मरम्मत और सुधारीकरण कार्य किए जा रहे हैं। ₹23 करोड़ की लागत से 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला को ₹46 करोड़ की लागत से उपजिला अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया जा रहा है। सिल्क्यारा टनल का ब्रेकथ्रू हो चुका है और इसके पूर्ण होने पर यमुनोत्री एवं गंगोत्री के बीच लगभग 25 किलोमीटर की दूरी कम होगी, जिससे क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 13 डिस्ट्रिक्ट–13 डेस्टिनेशन और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटन को नया आयाम दे रही है। जादुंग में उत्सव मैदान का निर्माण किया जा रहा है। उत्तरकाशी में 12 हजार से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसमें उत्तरकाशी राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल है। रिवर्स पलायन भी लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने सख्त कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि की मर्यादा से किसी को खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य में दंगा विरोधी, धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद विरोधी कानून लागू किए गए हैं। 1000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

उन्होंने बताया कि 27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार दिया गया है और नकल विरोधी सख्त कानून लागू किया गया है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भी हाईकोर्ट के निर्णय के बाद परिणाम घोषित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा महान संतों के आशीर्वचनों और आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित संकलन का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: शीतलहर के पूर्वानुमान के चलते ऊधमसिंह नगर में 15 से 17 जनवरी तक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित..
Next: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए एसडीआरएफ से ₹11 करोड़ स्वीकृत..

Related Stories

चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

May 27, 2026
14 साल की बच्ची की चोरी छिपे कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, पति समेत ससुराल और मायके पक्ष पर मुकदमा

14 साल की बच्ची की चोरी छिपे कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, पति समेत ससुराल और मायके पक्ष पर मुकदमा

May 27, 2026
देहरादून पैनेसिया अस्पताल अग्निकांड, मानवाधिकार आयोग ने लिया मामले का संज्ञान, CS और SSP को नोटिस

देहरादून पैनेसिया अस्पताल अग्निकांड, मानवाधिकार आयोग ने लिया मामले का संज्ञान, CS और SSP को नोटिस

May 27, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

2026 Triumph Bonneville T120, Bobber और Speedmaster भारत में हुई लॉन्च, कीमत में भी इजाफा

2026 Triumph Bonneville T120, Bobber और Speedmaster भारत में हुई लॉन्च, कीमत में भी इजाफा

May 27, 2026
चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

May 27, 2026
14 साल की बच्ची की चोरी छिपे कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, पति समेत ससुराल और मायके पक्ष पर मुकदमा

14 साल की बच्ची की चोरी छिपे कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, पति समेत ससुराल और मायके पक्ष पर मुकदमा

May 27, 2026
आसाराम की आजीवन कारावास की सजा रहेगी बरकरार, सेवादार हुए बरी

आसाराम की आजीवन कारावास की सजा रहेगी बरकरार, सेवादार हुए बरी

May 27, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 2026 Triumph Bonneville T120, Bobber और Speedmaster भारत में हुई लॉन्च, कीमत में भी इजाफा
  • चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत
  • 14 साल की बच्ची की चोरी छिपे कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, पति समेत ससुराल और मायके पक्ष पर मुकदमा
  • आसाराम की आजीवन कारावास की सजा रहेगी बरकरार, सेवादार हुए बरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.