Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री धामी, चुफाल, करन माहरा ने किया मतदान, बूथ पर पहुंचे हरीश रावत

Uk Fast Khabar February 14, 2022

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के छह जिलों की सभी 29 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक वाेटरों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बूथों पर महिलाओं, युवाओं की अच्छी खासी तादाद नजर आ रही है। कई बूथों पर कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मतदान कर्मी पीपीई किट पहन कर मतदान करा रहे हैं। वोटरों का हाथ सेनेटाइज करने के साथ थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है। शारीरिक दूरी का भी खयाल रखा जा रहा है।
गंगोलीहाट विधान सभा की हीपा बूथ पर मतदान बहिष्कार। अभी तक एक भी मतदाता मतदान करने बूथ पर नही पहुंचा। पूर्व से ही सड़क की मांग को लेकर बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
धारचूला विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कौलेज मदकोट बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी ने किया मतदान।
विधानसभा डीडीहाट के बूथ संख्या-138 में एक वोटर के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
काशीपुर में मानपुर नई बस्ती के 284 परिवारों का चुनाव बहिष्कार जारी, घरों से वोटिंग के लिए नहीं निकले ग्रामीण। बोले-तीन महीने बाद यदि नहीं मिला मालिकाना हक तो वापस पौड़ी कूच करेंगे ग्रामीण।
पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने गौजाजाली मतदान केंद्र का जायजा लिया। हरदा का नाम देहरादून की मतदाता सूची में है। इसलिए वह लालकुआं में वोट नही डाल सकेंगे।
पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट पर भाजपा प्रत्याशी विशन सिंह चुफाल और उनकी पत्नी ने किया मतदान।
ऊधमसिंनगर जिले में हो रहे मतदान में कई जगह किच्छा, खटीमा और गदरपुर ब्लॉक के पांच से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम, वीवीपैट खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है । संबंधित आरओ की सूचना पर ईवीएम को बदले जाने की कार्रवाई हो रही है।
नैनीताल में लोनिवि खंड में बने बूथ पर कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया।
नेपाल सीमा से लगे बूथों पर सुबह से ही लगने लगी कतार। मुनस्यारी के गिरगांव बूथ पर भी वाेटरों की लाइन नजर आ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां विशना देवी व पत्नी गीता धामी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।
बूथाें पर लोगों की भीड़ जुट गई है। ऐसे में मतदान करने वालों को मोबाइल ले जाने की मनाही है। जिसके चलते लोग मोबाइल रखने घर को जा रहे हैं, इसके बाद वह मतदान के लिए वापस आ रहे हैं। दो दो बार चक्कर लगाने के कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है।
रुद्रपुर में काशीपुर बाइपास रोड स्थित बूथ संख्या 22-24 पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं हंगामा कर रहे हैं, आरोप है कि बीजेपी प्रत्याशी मतदाता पर्ची के पीछे अपनी फोटो लगा हुआ पर्ची दे रहे हैं।
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के मनगढ़ बूथ पर और चंपाचत के नायकगोठ बूथ ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका है। नायकगोठ में 8:35 दूसरी ईवीएम मशीन लाकर वोटिंग का कार्य शुरू हो गया था
कुमाऊं भर में कुल 241 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 56 निर्दलीय और 17 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। एक पोलिंग टीम में एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी नामित हैं। महिलाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर हर जिले में सखी बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर पोलिंग अधिकारी से लेकर पुलिस कर्मी एवं अन्य कार्मिक महिला की ड्यूटी लगाई गई है।

नैनीताल जिले की छह सीटों पर 63 प्रत्याशी
नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों से ताल ठोक रहे 63 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य सोमवार को ईवीएम में कैद हो जाएगा। इसमें पांच महिलाएं व 20 निर्दल प्रत्याशी हैं। जिले के 7,75,899 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 3,71,181 महिला, 4,04,706 पुरुष व 12 थर्ड जेंडर हैं। हिस्सेदारी के लिहाज से जिले में 47.8 प्रतिशत महिला व 52.1 प्रतिशत पुरुष मतदाता हैं।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में जीत के दावों के बीच दांव पर कई दिग्गजों की साख
Next: उत्तराखंड में इन चार जगहों पर मतदान का बहिष्कार, जानिए क्या रही वजह

Related Stories

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

October 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट
  • रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.