Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

Uk Fast Khabar April 14, 2026

रुद्रपुर में कंपनी में नो एंट्री के बाद रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

इंदिरा कॉलोनी निवासी सुरेश प्रसाद (55) पुत्र बाजीलाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। सोमवार सुबह वह कंपनी जा रहे थे जब सिंह कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर काठगोदाम से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनका सिर ट्रेन से टकराया और मौके पर ही मौत हो गई।

लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर रेलवे पुलिस को सूचना दी। जीआरपी रुद्रपुर सिटी स्टेशन से उप निरीक्षक संतोष सिंह मीणा

अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंची आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों और सहकर्मियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, उनका आरोप था कि कंपनी की लापरवाही के कारण ही सुरेश की मौत हुई है।

बेटे और भाई को सूचना नहीं देने का आरोप

समाजसेवी सुशील गावा परिजनों और अन्य श्रमिकों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश 18 वर्षों से कंपनी में कार्य कर रहे थे। मृतक के बेटे व भाई भी बजाज कंपनी में ही काम करते हैं। कंपनी प्रबंधन को पुलिस ने दोपहर 12:00 बजे ही हादसे की सूचना दे दी थी लेकिन शर्मनाक बात है कि प्रबंधन ने मृतक के बेटे से 2:00 बजे तक काम करवाया ताकि कंपनी का काम प्रभावित न हो।

बीमारी के कारण पांच दिन से घर पर थे सुरेश

मृतक के बेटे इंद्रजीत ने बताया कि उनके पिता सुरेश पिछले पांच दिन से बीमार चल रहे थे और घर पर ही थे। कंपनी प्रबंधक के कहने पर वह सोमवार सुबह छह कंपनी में नौकरी के लिए घर से निकले थे लेकिन कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें सुबह नौ बजे आने की बात कहकर गेट बंद कर दिया। जब वह दोबारा घर से निकले तो हादसे का शिकार हो गए।

मृतक की जेब से मिली चंदा रसीद से हुई पहचान

परिजनों के मुताबिक, मृतक की पहचान उसकी जेब से मिली बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिए गए 200 की चंदा रसीद हुई। जिसे पहचान कर परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

रेलवे ट्रैक के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मृतक कैसे ट्रेन की चपेट में आया। इसके लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिससे हादसे के वास्तविक कारण के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

एक महीने में रुद्रपुर में ट्रेन की चपेट में आकर तीन मौतें हो चुकी हैं। 15 मार्च को टेंपो स्टैंड के मुंशी 26 वर्षीय करन खेड़ा की मौत हुई थी। तीन दिन पहले ओमेक्स के पास महिला का कटा हुआ शव मिला था। जो काम पर जाने के समय ट्रेन की चपेट में आई थी। सोमवार को यह तीसरी घटना है।

मांग पूरी न होने पर गेट पर शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी

सुशील गावा ने बताया कि परिजनों और श्रमिकों की मांग है कि मृतक के बेटे को स्थायी तौर पर नौकरी और मुआवजा दिया जाए। अगर उनकी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया तो मंगलवार को कंपनी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया जाएगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई।– उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

Continue Reading

Previous: गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: अंकित की गर्लफ्रेंड से दून पुलिस ने झारखंड जाकर की पूछताछ, कई अहम सुराग मिले
Next: Uttarakhand: लोगों की ह्रदय रेखा छूकर भाजपा की भविष्य रेखा लंबी कर गए पीएम मोदी, मंच से दिखाई चुनावी ताकत

Related Stories

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

August 19, 2026
PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

August 19, 2026
उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

August 19, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

August 19, 2026
PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

August 19, 2026
उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

August 19, 2026
चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित

चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित

August 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर
  • PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज
  • उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान
  • चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.