Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अपने कमरे में रोते बिलखते मिले नैनीताल कोतवाल, एसएसपी ने दी ये दलील, पढ़ें पूरी खबर

Uk Fast Khabar May 14, 2026

नैनीताल मल्लीताल कोतवाल ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया, जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

नैनीताल: मल्लीताल कोतवाली उस समय अचानक सुर्खियों में आ गई, जब कोतवाल हेम पंत ने खुद को अपने आवासीय कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अनहोनी की आशंका के बीच पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां कोतवाल कथित तौर पर रोते-बिलखते मिले. घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से कोतवाल मानसिक तनाव में चल रहे थे. मामला उनकी संबद्धता समाप्त होने के बाद मूल तैनाती अल्मोड़ा भेजे जाने से जुड़ा बताया जा रहा है.

बुधवार सुबह करीब दस बजे तक कोतवाल हेम पंत कोतवाली नहीं पहुंचे. इसके बाद पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. कई बार आवाज लगाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों में घबराहट फैल गई. आखिरकार दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे कर्मियों ने कोतवाल को भावुक और परेशान हालत में देखा. घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंजना नेगी और एलआईयू की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले को गोपनीय रखने की कोशिश की और पत्रकारों को कर्मचारी आवास की ओर जाने से रोक दिया गया.

कई घंटे तक निगरानी के बाद पुलिस ने कोतवाल के परिजनों को बुलाया और उन्हें परिवार के साथ भेज दिया. घटना के बाद पुलिस महकमे में दिनभर चर्चाएं चलती रही. वहीं शहर में भी यह सवाल बना रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक कोतवाल को खुद को कमरे में बंद करना पड़ा और हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि अनहोनी की आशंका तक पैदा हो गई. कुछ दिन पहले कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी का स्थानांतरण कर दिया गया था. इसके बाद कोतवाल हेम पंत ने एसएसपी से कर्मियों की कमी का हवाला देते हुए स्थानांतरण रोकने और अतिरिक्त कांस्टेबल तैनात करने की मांग की थी.

आरोप है कि महिला कांस्टेबल के स्थानांतरण पर सवाल उठाने और कर्मियों की मांग करने के बाद उन्हें मूल तैनाती पर भेज दिया गया. एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल जिले में कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मी संबद्ध चल रहे थे, जिन्हें तीन दिन पहले ही मूल तैनाती पर भेजने के आदेश जारी किए गए थे. बताया कि आदेश जारी होने के बाद कोतवाल की ओर से कांस्टेबल की कमी का मुद्दा उठाया गया था, जिस पर जल्द तैनाती का आश्वासन भी दिया गया था. पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. कोतवाल की ओर से पुलिस विभाग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. मामले में रिपोर्ट तलब कर ली गई है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Continue Reading

Previous: ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz iCNG, कीमत सिर्फ 8.70 लाख रुपये
Next: उत्तराखंड में आज फिर बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, अलर्ट जारी

Related Stories

देश में UCC के तहत पहली बार ‘हलाला’ केस में उत्तराखंड में चार्जशीट दाखिल, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

देश में UCC के तहत पहली बार ‘हलाला’ केस में उत्तराखंड में चार्जशीट दाखिल, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

May 14, 2026
Google ने GoogleBook लैपटॉप किए पेश, Gemini Intelligence के साथ होंगे लॉन्च

Google ने GoogleBook लैपटॉप किए पेश, Gemini Intelligence के साथ होंगे लॉन्च

May 14, 2026
उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान

उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान

May 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देश में UCC के तहत पहली बार ‘हलाला’ केस में उत्तराखंड में चार्जशीट दाखिल, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
  • Google ने GoogleBook लैपटॉप किए पेश, Gemini Intelligence के साथ होंगे लॉन्च
  • उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान
  • उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.