Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Uk Fast Khabar May 15, 2026

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हरिद्वार में चंडी मंदिर में पूजा कर गंगा आरती में प्रतिभाग किया.

हरिद्वार (उत्तराखंड): प्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं. टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद साइना नेहवाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची. इस दौरान उनके साथ उनके पिता डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे. साइना नेहवाल परिजनों के साथ नील पर्वत स्थित सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर पहुंची. रोपवे के जरिए चंडी देवी मंदिर पहुंची साइना नेहवाल ने परिवार के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा.

इसके बाद वो शाम को अचानक हरकी पैड़ी पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया. इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने साइना नेहवाल का स्वागत किया और माता की चुनरी व गंगाजली भेंट की. श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उन्हें मां गंगा की पौराणिक मान्यता और महिमा के बारे में जानकारी दी.

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साइना नेहवाल अचानक से हरकी पैड़ी पहुंची. इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अन्य दो लोग भी आए थे. हरकी पैड़ी पर उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया. इसके पश्चात वो परिवार के साथ हरिद्वार से रवाना हो गई. वहीं चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी नंदन गिरी ने बताया कि भारत की प्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एवं उनके परिवार ने सिद्धपीठ मां चंडी देवी मंदिर के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

साइना नेहवाल भारत की प्रथम महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया. उन्हें अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न तथा पद्म भूषण जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है. खेल जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं उपलब्धियों ने देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है. मां भगवती से उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामना करते हैं.

बताया जा रहा है कि साइना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड आई हुई हैं. बुधवार को उन्होंने टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की. परिवार के साथ ही वो मसूरी भी पहुंची थी. मसूरी के बाद वो हरिद्वार आईं और हरिद्वार में भी दो प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन किए. उन्होंने जहां मां चंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, वहीं हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में प्रतिभाग कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा.

Continue Reading

Previous: बिना टीम वाले ‘कप्तान’ गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की जगी उम्मीद
Next: स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

Related Stories

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

June 30, 2026
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

June 30, 2026
मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

June 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

June 30, 2026
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

June 30, 2026
मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

June 29, 2026
देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

June 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन
  • उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम
  • मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह
  • देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.