Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

थाने में महिला और किशोरी ने साथ जीने मरने की खाई कसम, रोकने पर नदी में कूदने की बना रही थी योजना

Uk Fast Khabar May 29, 2026

महिला और किशोरी का प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस के पास पहुंचा. जहां पुलिस ने दोनों को समझाने बुझाने की कोशिश की.

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रेम-प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला और एक 17 वर्षीय एक किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं. परिजनों के इनकार करने पर किशोरी खाई कूदकर जान देने की कोशिश तक कर चुकी है. पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कराकर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा है. महिला को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

पिथौरागढ़ के नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट क्षेत्र में विवाहिता और नाबालिग किशोरी के प्रेम संबंध का मामला सामने आया है. इस समलैंगिक रिश्ते का परिजनों द्वारा विरोध करने पर दोनों जान देने के लिए काली नदी में कूदने चली गईं. पुलिस और परिजनों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया. झूलाघाट क्षेत्र के एक गांव की 28 साल की विवाहिता वर्तमान में पिथौरागढ़ में किराये के मकान में रहती है. वह झूलाघाट कोतवाली पहुंची और पुलिस से किशोरी को बुलाने की मांग की. विवाहिता के कहने पर पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया.

कोतवाली में जब दोनों से पूछताछ की गई तो उनके बीच प्रेम संबंध का खुलासा हुआ. दोनों ने जब एक दूसरे के बिना नहीं रह सकने और साथ जीवन बिताने की बात कही तो परिजन सन्न रह गए. इसके बाद परिजनों के साथ ही पुलिस ने दोनों को समझाया और दोनों को घर भेज दिया. विवाहिता और किशोरी कोतवाली से घर जाने के बजाय काली नदी किनारे चली गईं. आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. दोनों नदी में छलांग लगाने की योजना बना रही थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचा लिया. विवाहिता और किशोरी एक दूसरे के साथ जीने-मरने की जिद पर अड़ी रहीं. इसके बाद पुलिस ने दोनों को महिला पुलिस कर्मियों की निगरानी में रखा.

विवाहिता और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आया है. विवाहिता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया. नाबालिग को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है. नाबालिग किशोरी बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रहेगी.
-गोविंद बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक-

पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि किशोरी की रिश्तेदारी विवाहिता के गांव में है. उसका वहां आना-जाना लगा रहता था. पिथौरागढ़ नगर में जहां विवाहिता किराए के मकान में रहती है उसके समीप ही किशोरी की बड़ी बहन का घर भी है. आने-जाने के दौरान दोनों में पहले परिचय हुआ और फिर दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. विवाहिता 6 साल की एक बेटी की मां है. उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है. दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पुलिस ने दोनों को कानूनी सीमाओं, उम्र के फासले और सामाजिक दुश्वारियों का हवाला देकर समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन किशोरी और महिला जिद पर अड़े रहे.

Continue Reading

Previous: Xiaomi लाएगा Samsung जैसा Privacy Display फीचर, HyperOS 4 के साथ होगा लॉन्च
Next: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, रहिए सतर्क

Related Stories

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.