Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार में अज्ञात हमलावरों ने कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे थे नोएडा, हायर सेंटर रेफर

Uk Fast Khabar June 1, 2026

हरिद्वार में कांवड़िए पर हमले से हड़कंप मच गया. हरिद्वार पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.

हरिद्वार: हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया. देर रात हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया. कनखल थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे की यह घटना बताई जा रही है. यहां हाईवे के किनारे विश्राम कर रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारी गई. गंभीर रूप से घायल कांवड़िए को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने रात को ही फरार आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की.

घायल युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है जो ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. वह अपने साथियों के साथ रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहा था. रात अधिक होने के कारण कांवड़ियों का दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे रात्रि विश्राम करने लगा. कांवड़ियों के मुताबिक हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पी रहे थे. इस दौरान वो शोर शराबा और गाली गलौज भी कर रहे थे. कांवड़ियों ने उन्हें शोर न मचाने की बात कही, जिस पर विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ देर बाद वे युवक पुल से नीचे आए और आराम कर रहे कांवड़ियों के पास आ धमके.

इससे पहले कि कांवड़िये कुछ समझ पाते तभी हमलावरों ने अजय के सीने से सटाकर गोली चला दी. सीने की जगह कंधे पर गोली लगते ही अजय घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और अजय गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िए को नजदीक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. देर रात करीब बारह बजे गोली चलने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. शोर सुनकर आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगाई और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया.

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर अभियान चलाया गया. गहनता से मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
-अनुज सिंह, एसएसआई, कनखल थाना-

वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मौके पर छोड़कर गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. जबकि पांच से छह हमलावर अन्य बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत और एसएसआई अनुज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने कांवड़ियों से घटना की जानकारी ली और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कराई. घायल अजय जिस दल के साथ यात्रा कर रहा था, वह गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था. दल में करीब दस गौ सेवक शामिल थे.

कांवड़ियों को लगभग 240 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करनी थी. रात होने के चलते वो गुरूकुल कांगड़ी विश्विद्यालय के पास हाईवे के किनारे रात्रि विश्राम के लिए रुके थे. तभी अज्ञात हमलावरों ने दल में शामिल अजय नाम के युवक को गोली मार दी और फरार हो गए. फिलहाल हायर सेंटर में अजय का इलाज जारी है. घटना के बाद स्थानीय गौ सेवक भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

Continue Reading

Previous: महंगाई की एक और नई किस्त, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, देने होंगे इतने रुपये
Next: लाखों लोगों का इंतजार खत्म, मॉनसून ने केरल में दी मानसून, होगी झमाझम बारिश

Related Stories

Keeway इस माह भारत में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ABS के साथ मिलेंगे 14 इंच के व्हील

Keeway इस माह भारत में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ABS के साथ मिलेंगे 14 इंच के व्हील

June 1, 2026
लाखों लोगों का इंतजार खत्म, मॉनसून ने केरल में दी मानसून, होगी झमाझम बारिश

लाखों लोगों का इंतजार खत्म, मॉनसून ने केरल में दी मानसून, होगी झमाझम बारिश

June 1, 2026
महंगाई की एक और नई किस्त, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, देने होंगे इतने रुपये

महंगाई की एक और नई किस्त, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, देने होंगे इतने रुपये

June 1, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, 88 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली पदोन्नति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, 88 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली पदोन्नति

June 1, 2026
Keeway इस माह भारत में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ABS के साथ मिलेंगे 14 इंच के व्हील

Keeway इस माह भारत में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ABS के साथ मिलेंगे 14 इंच के व्हील

June 1, 2026
लाखों लोगों का इंतजार खत्म, मॉनसून ने केरल में दी मानसून, होगी झमाझम बारिश

लाखों लोगों का इंतजार खत्म, मॉनसून ने केरल में दी मानसून, होगी झमाझम बारिश

June 1, 2026
हरिद्वार में अज्ञात हमलावरों ने कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे थे नोएडा, हायर सेंटर रेफर

हरिद्वार में अज्ञात हमलावरों ने कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे थे नोएडा, हायर सेंटर रेफर

June 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, 88 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली पदोन्नति
  • Keeway इस माह भारत में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ABS के साथ मिलेंगे 14 इंच के व्हील
  • लाखों लोगों का इंतजार खत्म, मॉनसून ने केरल में दी मानसून, होगी झमाझम बारिश
  • हरिद्वार में अज्ञात हमलावरों ने कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे थे नोएडा, हायर सेंटर रेफर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.