Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

RBI Meeting: आम जनता को झटका या राहत? आज से शुरू हुई RBI की बड़ी बैठक, जानें आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी

Uk Fast Khabar June 3, 2026

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा शुक्रवार, 5 जून 2026 को इस बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे.

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज यानी बुधवार, 3 जून 2026 से शुरू हो गई है. वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और उतार-चढ़ाव के बीच हो रही इस बैठक पर पूरे देश के बाजारों और आम जनता की नजरें टिकी हैं. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा शुक्रवार, 5 जून 2026 को इस बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे.

ब्याज़ दरों में बदलाव की उम्मीद कम
आर्थिक जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक इस बार भी अपनी मुख्य ब्याज दर (रेपो रेट) में कोई बदलाव नहीं करेगा. इसका मतलब है कि आम जनता के लिए होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की ईएमआई (EMI) फिलहाल जैसी है वैसी ही बनी रहेगी. वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार काफी अस्थिर हैं, जिसे देखते हुए आरबीआई जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहता.

महंगाई और कच्चे तेल की कीमतों का डर
भले ही ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीद कम हो, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार आरबीआई का रुख इस बार काफी सख्त हो सकता है. इसके मुख्य कारण हैं.

कच्चा तेल: दुनिया भर में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. अगर आरबीआई अपनी पुरानी गणना (85 डॉलर प्रति बैरल) को बढ़ाकर नई कीमतों के हिसाब से तय करता है, तो देश में महंगाई का अनुमान 4.6 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत के करीब पहुंच सकता है.

कम मानसून का खतरा: इस साल सामान्य से कम बारिश (मानसून) होने की आशंका जताई जा रही है. इसके साथ ही हाल ही में ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने का खतरा है.

थोक महंगाई का असर: थोक बाजार में बढ़ती महंगाई का सीधा असर धीरे-धीरे खुदरा बाजार पर भी पड़ सकता है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ेगा.

आर्थिक विकास (ग्रोथ) की रफ्तार
अलग-अलग रेटिंग एजेंसियों और बैंकों ने आने वाले समय के लिए देश की आर्थिक विकास दर को लेकर अपने अनुमान जारी किए हैं.

केयरएज रेटिंग्स: इसके अनुसार, यदि कच्चा तेल 90 डॉलर के आसपास रहता है, तो देश की विकास दर 6.7 प्रतिशत रह सकती है. लेकिन तनाव बढ़ने पर यह घटकर 6 प्रतिशत तक गिर सकती है.

एसबीआई रिसर्च: भारतीय स्टेट बैंक के रिसर्च विभाग ने इस साल (FY27) विकास दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है.

बाजार के जानकारों का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला इस साल के अंत यानी साल 2026 की आखिरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) से पहले शुरू होने की कोई संभावना नहीं है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में जल्द लागू होगी ईवी पॉलिसी, रजिस्ट्रेशन से रोड टैक्स में मिलेगी छूट, जानिये KEY प्वाइंट्स
Next: उत्तराखंड से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, 2 विदेशी समेत 32 यात्री बाल-बाल बचे

Related Stories

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
  • देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज
  • Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’
  • हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.