Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

Uk Fast Khabar June 3, 2026

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने देहरादून में संदिग्ध संस्थान पर छापा मारा. जांच में संचालित गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं.

देहरादून: उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में चल रहे एक संस्थान का आयोग की टीम के साथ निरीक्षण किया. जहां प्रथम दृष्टया बच्चों की शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं सहायता के नाम पर गतिविधियां संचालित किए जाने का दावा किया जा रहा था.

अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि, निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम को तमाम दस्तावेज, रजिस्टर, प्रचार सामग्री, पोस्टर, फाइलें और अन्य जरूरी दस्तावेज मिले. दस्तावेजों की जांच से ये प्रतीत हुआ कि संस्थान का वास्तविक उद्देश्य शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को एक विशेष धार्मिक विचारधारा की ओर आकर्षित करना और धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देना था. परिसर में लगे पोस्टर, उपलब्ध साहित्य एवं अभिलेख भी इसी दिशा की ओर संकेत करते पाए गए.

निरीक्षण के दौरान ये भी पाया गया कि संस्थान में स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों का कोई स्पष्ट एवं व्यवस्थित स्वरूप दिखाई नहीं दिया. उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार स्टाफ के नाम पर मणिपुर निवासी एक चालक काम करता पाया गया, जबकि पौड़ी जिले से संबंधित एक परिवार पिछले कई सालों से परिसर में रह रहा है और संस्थान की गतिविधियों से जुड़ा हुआ पाया गया.
-डॉ. गीता खन्ना, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग-

डॉ. खन्ना ने बताया कि, आयोग को मिले दस्तावेजों और प्रारंभिक तथ्यों से यह भी संकेत मिले कि दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों की सहायता के नाम पर तमाम विभागों, संस्थाओं एवं अन्य स्रोतों से आर्थिक सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया जाता था. इसके साथ ही लोगों को तमाम तरह के लाभ, सहायता एवं सुविधाओं का प्रलोभन देकर उनके धार्मिक विश्वासों को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता था. निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज भी प्राप्त हुए जिनसे संस्थान की गतिविधियों का संबंध कैनाल रोड स्थित एक अस्पताल से होने की संभावना मिली, जिसकी जांच जारी है.

आयोग के संज्ञान में ये तथ्य भी आया कि इस नेटवर्क की गतिविधियां केवल एक स्थान तक सीमित नहीं हो सकती हैं और अन्य राज्यों में भी इससे जुड़े व्यक्तियों और समूहों के सक्रिय होने की संभावना है. दस्तावेजों में विदेशी स्रोतों से आर्थिक सहायता (अंतरराष्ट्रीय फंडिंग) प्राप्त होने के संकेत भी दिखाई दिए हैं. इन सभी तथ्यों की विस्तृत जांच संबंधित सक्षम एजेंसियों की ओर से किया जाना जरूरी है.

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि, बच्चों की मासूमियत, उनकी शिक्षा, आर्थिक स्थिति और दिव्यांगता जैसी परिस्थितियों का उपयोग किसी भी प्रकार के धार्मिक, वैचारिक और अन्य छिपे हुए उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाना काफी गंभीर मामला है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संरक्षण और संस्कार उपलब्ध कराना समाज और संस्थाओं का दायित्व है, न कि उन्हें किसी प्रकार के प्रभाव, प्रलोभन और दबाव का जरिया बनाना.

निरीक्षण के दौरान प्राप्त दस्तावेजों, अभिलेखों और उपलब्ध तथ्यों से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट प्रतीत हुआ कि संस्थान की गतिविधियां केवल शैक्षणिक या सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं थीं. कई विषय आयोग के प्रत्यक्ष कार्यक्षेत्र से बाहर के पाए गए, इसलिए विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी दस्तावेज, अभिलेख, फाइलें और अन्य सामग्री पुलिस प्रशासन को अग्रिम जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए सौंप दी गई हैं.
-डॉ. गीता खन्ना, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग-

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि, विदेशी वित्तपोषण के दुरुपयोग, धर्मांतरण संबंधी कृत्य या बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.

Continue Reading

Previous: Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’
Next: देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

Related Stories

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
  • देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज
  • Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’
  • हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.