Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के लिए खुशखबरी, राज्य के दो खिलाड़ियों का इंडिया U-19 क्रिकेट टीम में चयन, लक्ष्य बने उप कप्तान

Uk Fast Khabar June 12, 2026

उत्तराखंड के दो उभरते हुए खिलाड़ियों लक्ष्य रायचंदानी और प्रियांशु फर्तियाल का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, राज्य में खुशी की लहर

देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति द्वारा श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की गई. टीम में उत्तराखंड के दो युवा खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय अंडर-19 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. चंपावत निवासी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के छात्र प्रियांशु फर्तियाल को मल्टी-डे टीम में शामिल किया गया है.

उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर टीम में चयन: बीसीसीआई की ओर से जारी टीम सूची के अनुसार भारतीय अंडर-19 टीम आगामी श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे और दो चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी. इस दौरे के लिए घोषित वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों में लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. वहीं उपकप्तान जैसी जिम्मेदारी मिलना उनके प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता पर चयनकर्ताओं के भरोसे को दर्शाता है.

लक्ष्य रायचंदानी भारतीय अंडर-19 टीम में चुने गए, उप कप्तान भी बने: लक्ष्य रायचंदानी पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अपनी तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी और मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेल को नियंत्रित करने की क्षमता के कारण उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया. उत्तराखंड की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के लिए खेलते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान के रूप में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

चंपावत के प्रियांशु फर्तियाल भी भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बने: वहीं दूसरी ओर चंपावत के युवा बल्लेबाज प्रियांशु फर्तियाल का मल्टी-डे टीम में चयन भी प्रदेश के लिए गर्व की बात है. वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे प्रियांशु ने लंबे प्रारूप के क्रिकेट में अपनी तकनीक और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से पहचान बनाई है. घरेलू स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें भारतीय अंडर-19 मल्टी-डे टीम में जगह मिली है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि प्रियांशु के पास लंबी पारियां खेलने की क्षमता है और यही गुण उन्हें भविष्य में बड़े स्तर पर सफलता दिला सकता है.

ईटीवी भारत ने की लक्ष्य रायचंदानी से बात: इंडिया अंडर 19 टीम के उप कप्तान बनाए गए लक्ष्य रायचंदानी से ईटीवी भारत ने बात की. लक्ष्य ने बताया कि उन्होंने 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 2023-24 के सत्र में लक्ष्य अंडर 16 के 5 मैचों में 833 रन बनाकर देश के नंबर वन बल्लेबाज रहे. लक्ष्य रायचंदानी को इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट का खेल अच्छा लगता है. उनके खेल में भी रूट जैसी ही नजाकत और नफासत झलकती है.

लक्ष्य को कैसे मिली इंडिया अंडर-19 टीम में चयन की जानकारी: लक्ष्य रायचंदानी ने बताया कि उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने फोन करके उनके इंडिया अंडर 19 टीम में चयन और उप कप्तानी मिलने की सूचना दी. ये खबर सुनते ही वो खुशी के मारे उछल पड़े. लक्ष्य ने बताया कि वो श्रीलंका दौरे पर अपना स्वाभाविक खेल खेलने की कोशिश करेंगे.

लक्ष्य ने बताया कि उनकी इस सफलता में माता-पिता और बचपन के कोच अभिषेक कुमार के साथ ही सीएयू और सभी कोच-मैनेजर और सीनियर खिलाड़ियों का योगदान है. अभी लक्ष्य रायचंदानी उत्तराखंड क्रिकेट टीम के रणजी कैंप में हैं. 10 जून से शुरू हुआ रणजी ट्रॉफी के लिए कैंप 20 जून तक चलेगा.

सीएयू ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है. सीएयू सचिव किरन रौतेला वर्मा ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि-

यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. हमें उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
-किरण वर्मा, सचिव, सीएयू-

महिम वर्मा ने बताया ऐतिहासिक क्षण: बीसीसीआई सदस्य एवं सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने इसे उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि लक्ष्य रायचंदानी का भारतीय टीम का उपकप्तान बनना राज्य के लिए गर्व का विषय है. साथ ही प्रियांशु फर्तियाल का चयन यह साबित करता है कि उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि सीएयू लगातार जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को अवसर और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है.

उत्तराखंड रणजी टीम के मैनेजर ने दी बधाई: उत्तराखंड रणजी टीम के मैनेजर नवनीत मिश्रा ने राज्य के दो खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर टीम में चयन होने पर खुशी जताई है. उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई. नवनीत मिश्रा ने उम्मीद जताई कि जो मेहनत इन खिलाड़ियों ने अभी तक की है, उसी को आगे बढ़ाते हुए अच्छा प्रदर्शन कर सीनियर टीम में भी स्थान बनाएंगे. उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में सीएयू के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि सीएयू ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म दिया है. बताते चलें कि बीते सीजन में लक्ष्य रायचंदानी ने रणजी डेव्यू किया था और शानदार प्रदर्शन से काफी नाम कमाया.

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उत्तराखंड के क्रिकेटर: उत्तराखंड क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से प्रगति की है. राज्य के कई खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अब भारतीय आयु वर्ग की टीमों में भी अपनी जगह बना रहे हैं. लक्ष्य रायचंदानी और प्रियांशु फर्तियाल का चयन इसी सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है. खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं और उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश का कोई भी युवा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है.

भारतीय अंडर-19 टीम में उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों की मौजूदगी ने राज्य के क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि दोनों युवा खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर अपने प्रदर्शन से न सिर्फ भारतीय टीम को मजबूती देंगे, बल्कि उत्तराखंड क्रिकेट को भी नई पहचान दिलाएंगे.

Continue Reading

Previous: भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ डैमेज कंट्रोल में जुटे, चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
Next: भारतीय शूटिंग टीम के कोच जसपाल राणा का निधन, एशियान के गोल्ड मेडलिस्ट थे, मनु भाकर के कोच रहे, पीएम ने जताया शोक

Related Stories

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

July 27, 2026
दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 27, 2026
खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

July 27, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

July 27, 2026
दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 27, 2026
खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

July 27, 2026
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की नई बिसात, ‘दलित वोट’ साधने की कोशिश

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की नई बिसात, ‘दलित वोट’ साधने की कोशिश

July 27, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
  • दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की नई बिसात, ‘दलित वोट’ साधने की कोशिश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.