Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

28 जून को धूमधाम से बर्थडे मनाने का था वादा, सबको रोता-बिलखता छोड़ गए जसपाल राणा, सूनी पड़ी अकादमी

Uk Fast Khabar June 13, 2026

जसपाल राणा ने अपने घरवालों और दोस्तों से भारत लौटने पर 28 जून को धूमधाम से जन्मदिन मनाने का वादा किया था

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा के निधन के बाद उनके परिजन, मित्र और शिष्य गहरे सदमे में हैं. जिस अकादमी में कभी खिलाड़ियों की चहल-पहल के बीच जसपाल राणा की आवाज गूंजती थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है. अपने परिवार और मित्रों से जसपाल 28 जून को पड़ने वाले उनके जन्मदिन पर मिलने का वाद किए थे, लेकिन उससे पहले ही अनहोनी हो गई.

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में शोक: उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के खेल जगत को बड़ा झटका देकर गए जसपाल राणा के निधन के बाद उनके घर और अकादमी में शोक का माहौल है. परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और शिष्य लगातार उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं. अकादमी में पहुंचने वाला हर व्यक्ति जसपाल राणा से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहा है.

भतीजे को खोकर दुखी हैं चाचा: ईटीवी भारत से बातचीत में जसपाल राणा के चाचा राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि-

हाल ही में जसपाल राणा विश्व कप प्रतियोगिता के सिलसिले में जर्मनी गए थे. वहां से भारत लौटने के बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. उनके साथ मौजूद राजीव शर्मा उन्हें सीधे दिल्ली के मैक्स अस्पताल लेकर गए. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज होने की जानकारी दी, जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया. किसी ने भी नहीं सोचा था कि देश को इतने बड़े खिलाड़ी और कोच को इतनी जल्दी खोना पड़ेगा.
-राजेंद्र सिंह राणा, जसपाल राणा के चाचा-

जसपाल राणा को पुरानी गाड़ियों का शौक था: राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ जसपाल राणा को पुरानी गाड़ियों का भी खास शौक था. उनके पास कई विंटेज और पुरानी गाड़ियां थीं, लेकिन उन्होंने कभी किसी वाहन को बेचना पसंद नहीं किया. परिवार के मुताबिक वह अपनी पसंदीदा गाड़ियों की देखभाल खुद करते थे और उनसे उनका विशेष लगाव था.

जसपाल राणा के निधन का समाचार सुनकर रो पड़ा दोस्त: जसपाल राणा के निधन की खबर ने उनके दोस्तों को भी झकझोर कर रख दिया है. उनके एक करीबी मित्र बातचीत के दौरान भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि-

कुछ दिन पहले ही उनकी जसपाल राणा से फोन पर बात हुई थी. उस बातचीत में जसपाल राणा ने कहा था कि ’28 जून को जन्मदिन पर मिलेंगे’ हमें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी.
-जसपाल राणा के मित्र-

यह कहते-कहते वह भावुक होकर रो पड़े और बोले कि उनका दोस्त अब हमेशा के लिए बहुत दूर चला गया है.

हरियाणा से देहरादून पहुंचे शिष्यों की आंखें नम: अकादमी में पहुंचे खिलाड़ियों और शिष्यों की आंखें भी नम दिखाई दीं. हरियाणा के यमुनानगर से पहुंचे उनके एक शिष्य ने बताया कि जैसे ही उन्हें जसपाल राणा के निधन की सूचना मिली, वह तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो गए. उन्होंने कहा कि जसपाल राणा केवल कोच नहीं थे, बल्कि गुरु, मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे. उनकी दी हुई सीख और अनुशासन जीवनभर याद रहेगा.
एक खिलाड़ी, कोच और अच्छे इंसान के रूप में जाने जाते थे जसपाल राणा: जसपाल राणा ने अपने खेल जीवन में देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते और बाद में एक सफल कोच के रूप में भी पहचान बनाई. उनके मार्गदर्शन में कई युवा निशानेबाजों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की. यही वजह है कि उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है.
अकादमी में सन्नाटा, लेकिन हर दिल में जसपाल राणा: आज उनकी अकादमी में सन्नाटा है, लेकिन वहां मौजूद हर खिलाड़ी और हर दीवार जसपाल राणा की उपलब्धियों और उनके संघर्षों की कहानी बयां कर रही है. 28 जून को जन्मदिन पर मिलने का वादा करने वाले जसपाल राणा भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन खेल जगत में उनका नाम और योगदान हमेशा जीवित रहेगा.

Continue Reading

Previous: IMA POP संपन्न, देश को मिले 481 नए सैन्य अफसर, पहली बार 9 महिला अधिकारी पास आउट
Next: लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

Related Stories

चीन ने रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार समुद्र में नेट पर उतरा रॉकेट!

चीन ने रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार समुद्र में नेट पर उतरा रॉकेट!

July 11, 2026
उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

July 11, 2026
हर की पैड़ी पर अब नहीं सुनाई देगी ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ की आवाज, भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हर की पैड़ी पर अब नहीं सुनाई देगी ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ की आवाज, भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

July 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चीन ने रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार समुद्र में नेट पर उतरा रॉकेट!

चीन ने रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार समुद्र में नेट पर उतरा रॉकेट!

July 11, 2026
उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

July 11, 2026
हर की पैड़ी पर अब नहीं सुनाई देगी ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ की आवाज, भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हर की पैड़ी पर अब नहीं सुनाई देगी ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ की आवाज, भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

July 11, 2026
नौसेना को मिला INS महेंद्रगिरी, राजनाथ बोले- ड्रोन हब के तौर पर जाना जाएगा यह इलाका

नौसेना को मिला INS महेंद्रगिरी, राजनाथ बोले- ड्रोन हब के तौर पर जाना जाएगा यह इलाका

July 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चीन ने रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार समुद्र में नेट पर उतरा रॉकेट!
  • उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
  • हर की पैड़ी पर अब नहीं सुनाई देगी ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ की आवाज, भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • नौसेना को मिला INS महेंद्रगिरी, राजनाथ बोले- ड्रोन हब के तौर पर जाना जाएगा यह इलाका
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.