Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ा है मामला

Uk Fast Khabar June 15, 2026

सुरेश राठौर को पुलिस ने रविवार रात उठा लिया था, उनसे तभी से पूछताछ चल रही थी, आखिरकार राठौर गिरफ्तार हो गए

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व एमएलए सुरेश राठौर गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उन्हें देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सुरेश राठौर की गिरफ्तारी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में हुई है. इन मामलों में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी के साथ डालनवाला थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे.

पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार: आरोप है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अनेक ऑडियो-वीडियो वायरल किए थे. इन वीडियो में उत्तराखंड बीजेपी नेताओं के बारे में आपत्तिजनक और छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट था. इन वीडियो ने उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मचा दिया था. इसके बाद हरिद्वार और देहरादून के कई थानों में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे.

उर्मिला सनावर के साथ राठौर के विवादित ऑडियो-वीडियो वायरल हुए थे: गौरतलब है कि ये मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट भी पहुंच गया था. पिछले दिनों उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दर्ज 4 एफआईआर में से 2 को निरस्त कर दिया था. बाकी दो मामलों में हाईकोर्ट ने जांच जारी रखने की अनुमति दी थी. इन्हीं दो मामलों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है.

सुरेश राठौर को पहले ही बीजेपी निष्कासित कर चुकी है: बताते चलें कि पूर्व एमएलए सुरेश राठौर को भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित कर दिया था. राठौर समय-समय पर चौंकाने वाली बयानबाजी करके सुर्खियों में बने रहते हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ उनकी बातचीत के वीडियो वायरल होने के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड ने फिर तूल पकड़ लिया था.

क्यों गिरफ्तार हुए सुरेश राठौर? चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे में कार्रवाई करते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस और एसओजी ने पूर्व भाजपा विधायक को बुग्गावाला क्षेत्र से रविवार शाम को हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस द्बारा आज पूर्व विधायक को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

बता दें कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने इस मामले में 5 जनवरी को कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया गया था कि अंकित भंडारी के मामले में इंटरनेट मीडिया पर सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के कुछ ऑडियो वीडियो प्रसारित किया जा रहे हैं. इनमें जानबूझकर उनका और भाजपा के अन्य नेताओं का नाम लेकर बदनाम करने और साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस और एसओजी ने बुग्गावाला से दबोचा: मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सुरेश राठौर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया था.देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि-

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है. मामले में उनसे रविवार रात को पूछताछ भी गई थी. जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही आज पूर्व विधायक को न्यायालय में पेश किया जाएगा.
-प्रमोद कुमार, एसपी सिटी, देहरादून-

सुरेश राठौर के बारे में जानिए: सुरेश राठौर राजनीति में अनुसूचित जाति समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने 2017 में बीजेपी के टिकट पर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था. उर्मिला सनावर के साथ उनकी कथित दूसरी शादी को लेकर भी खूब चर्चाएं हुई थीं. इस दौरान उनके अनेक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था. अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीजेपी के ही बड़े नेताओं पर आरोप लगाने के वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड में काफी हंगामा भी हुआ था.

Continue Reading

Previous: देहरादून में बदमाशों ने वकील की गोली मारकर की हत्या, गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन
Next: कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन आज से पर्यटकों के लिए हुआ बंद, नाइट स्टे और पर्यटन गतिविधियों पर लगेगा विराम

Related Stories

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

June 17, 2026
उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

June 17, 2026
उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

June 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन
  • उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम
  • देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक
  • देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.