Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

Uk Fast Khabar July 6, 2026

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने मसूरी में प्रशिक्षु आईएएस के साथ साइकिल रैली में भाग लिया.

मसूरी: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोमवार सुबह मसूरी स्थित आईएएस अकादमी से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों (बैच-2024) के साथ साइकिल रैली निकालकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया. अकादमी परिसर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा अकादमी रोड, हालोक मार्ग और कंपनी गार्डन होते हुए वापस अकादमी रोड पहुंची.

पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने केंद्रीय मंत्री व प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया. डॉ. मंडाविया स्वयं साइकिल चलाते हुए प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग पर रहे. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही प्रभावी नेतृत्व और बेहतर कार्यक्षमता की सबसे बड़ी ताकत है. यदि देश का हर नागरिक अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम, साइकिलिंग या पैदल चलने जैसी गतिविधियों को शामिल करे तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा. उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी भविष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे. ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद आवश्यक है. फिट अधिकारी ही बेहतर निर्णय क्षमता, ऊर्जा और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा कर सकते हैं.

उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि मोबाइल और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय प्रतिदिन कुछ समय खेल, योग, दौड़ या साइकिलिंग जैसी गतिविधियों को दें. साइकिल यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करने की अपील की.

गौर हो कि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी देश की सर्वोच्च सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्था मानी जाती है. इसकी स्थापना वर्ष 1959 में राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के रूप में हुई थी. बाद में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सम्मान में इसका नाम बदलकर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी रखा गया. ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक चार्लेविल एस्टेट में स्थित यह अकादमी केवल एक प्रशिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था की आधारशिला मानी जाती है. हर वर्ष संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित आईएएस अधिकारियों सहित विभिन्न अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी यहां प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. देश के अधिकांश सफल प्रशासकों ने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत इसी परिसर से की है.

Continue Reading

Previous: एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित
Next: देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.