Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चंडी देवी मंदिर परिसर में गंदगी देख भड़के दर्जामंत्री, अधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराने की दी चेतावनी

Uk Fast Khabar July 7, 2026

हरिद्वार चंडी देवी मंदिर परिसर में गंदगी को देख इको टूरिज्म बोर्ड के उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी.

हरिद्वार: इको टूरिज्म बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जामंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने हरिद्वार स्थित चंडी देवी मंदिर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, रोपवे मार्ग और दुकानों के आसपास फैली गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई. राज्य मंत्री ने रोपवे कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के अनुसार उन्हें लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि मंदिर परिसर के आसपास गंदगी फैल रही है. जिससे न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि वन्यजीवों को भी खतरा है. इसके साथ ही कूड़े से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में भी अच्छा संदेश नहीं जा रहा है. शिकायतों का संज्ञान लेकर वो सोमवार को अचानक चंडी देवी मंदिर पहुंच गए और औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंदिर तक जाने वाले रोपवे मार्ग के आसपास बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन और अन्य कचरा बिखरा मिला.

पहाड़ी पर गंदगी देख मंत्री भड़क उठे और उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए रोपवे के अधिकारियों को फटकार लगाई. साथ ही कूड़े की सफाई न कराने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी. राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मंदिर परिसर में संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानों के पीछे कचरा जमा मिला, जिस पर उन्होंने दुकानदारों को भी फटकार लगाई. उन्होंने सभी दुकानदारों को अपने दुकानों और आसपास के क्षेत्र में नियमित साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए और बताया कि कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

इसके साथ ही उन्होंने मुख्य पुजारी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों को भी नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए. बता दें कि चंडी देवी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यह हरिद्वार वन विभाग की सीमा के अंतर्गत आता है. सिद्धपीठ होने के कारण रोजाना यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर जाने के लिए श्रद्धालु पैदल मार्ग के अलावा रोपवे का भी इस्तेमाल करते हैं.

चंडी देवी मंदिर हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. शिकायतों का संज्ञान लेकर ही औचक निरीक्षण किया है. ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर गंदगी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी. रोपवे कंपनी के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए.
-ओमप्रकाश जमदग्नि, उपाध्यक्ष,इको टूरिज्म बोर्ड

ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि मंदिर परिसरों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखना इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में जरूरी कदम है. तीन दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा. यदि तब भी गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Continue Reading

Previous: पिथौरागढ़ में अवैध रूप से स्कूटी-बाइक किराए पर देने का भंडाफोड़, परिवहन विभाग ने की गोपनीय कार्रवाई
Next: उप प्रधान और ग्राम पंचायत के पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जुलाई को होगा मतदान

Related Stories

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

July 7, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 7, 2026
चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

July 7, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

July 7, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 7, 2026
चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

July 7, 2026
पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

July 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी
  • चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन
  • पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.