Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नितिन गडकरी ने एनएच-72 पांवटा साहिब-बल्लूपुर के लिए मंजूर किए 1093 करोड़, सीएम धामी ने व्‍यक्‍त किया आभार

Uk Fast Khabar April 1, 2022

केंद्र ने प्रदेश सरकार को एक और बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने दून (बल्लुपुर)-पांवटा साहिब राजमार्ग (एनएच-72) के सुदृढ़ीकरण और इसे फोर लेन बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 1093.01 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। प्रदेश में दून-पांवटा साहिब राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए छह साल से कवायद चल रही है। पहले यह काम राज्य की राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई कर रही थी। कई प्रयास के बाद भी परियोजना परवान नहीं चढ़ पाई। इसके बाद एनएचएआइ को परियोजना पर काम करने की जिम्मेदारी मिली। इसका सर्वे किया गया तो इसकी लागत तकरीबन 2000 करोड़ रुपये आंकी गई।
इस परियोजना को दो चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि पहला पैकेज बल्लूपुर चौक से मेदनीपुर तक और दूसरा मेदनीपुर से पांवटा साहिब तक होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू करने की बात कही गई। इस क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था।अब केंद्र सरकार ने इसे स्वीकृत करने के साथ ही पैकेज भी जारी कर दिया है।
गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र के सहयोग से सड़क संपर्क मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। सभी सड़कों का आल वेदर रोड की तर्ज पर बनाया जा रहा है। चाहे वह सड़क चार धाम के लिए हो अथवा प्रदेश के किसी अन्य स्थान के लिए बन रही हो।
एनएचएआइ के देहरादून स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया दो माह के भीतर पूरी कर दी जाएगी और फरवरी तक चौड़ीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दो साल के भीतर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखे जाने का भी निर्णय लिया गया है। यद्यपि, इस पर अनुबंध तैयार हो जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

चौड़ीकरण से यह मिलेगा लाभ:
दून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। व्यस्ततम समय में यहां पर वाहनों का दबाव प्रति घंटे 6500 के करीब पहुंच जाता है। इसके चलते राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर जाम की स्थिति विकट हो जाती है। चौड़ीकरण के बाद वाहन यहां से तेजी से गुजर सकेंगे।

जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 800 करोड़
परियोजना में बड़े स्तर पर निजी भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जमीन अधिग्रहण के लिए करीब 800 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूर्व में नोटिफिकेशन के साथ ही शुरू करा दी गई थी।

Continue Reading

Previous: एक घंटे के मौन उपवास पर रहे पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत, विपक्ष के कार्यकर्ताओं पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Next: एनएच-74 घोटाले में एनएचएआइ अधिकारी के ठिकानों पर सीबीआइ के छापे, कई दस्तावेज किए बरामद

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.