Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं के तेवर उग्र, कार्रवाई को एकतरफा बताया, दिल्ली दरबार में रखेंगे अपनी बात

Uk Fast Khabar July 7, 2026

अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस ने पिथौरागढ़ कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है

पिथौरागढ़: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते जिले के तीन कांग्रेसी नेताओं को बाहर का रास्ता तो दिखा दिया है, लेकिन ये विवाद जल्दी ठंडा होने वाला नहीं लग रहा है. पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन पर की गई कार्रवाई को गलत और एकतरफा बताया है. अब इन नेताओं ने पार्टी हाईकमान और पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मिलकर अपनी व्यथा बताने का फैसला लिया है.

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं के तेवर उग्र: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किए गए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विधायक मयूख महर पर भी कार्रवाई की मांग की है. निष्कासित नेताओं ने कहा कि वे दिल्ली जाकर हाईकमान के सामने अपना पक्ष रखेंगे. निष्कासित तीनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी है.

निष्कासन को एकतरफा कार्रवाई बताया: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि-

पार्टी ने न्याय नहीं किया, बल्कि एकतरफा कार्रवाई की है. यदि कार्रवाई होनी थी, तो मंच पर विधायक भी बैठे थे, वह भी मंच से उठकर गए. उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए थी. प्रदेश अध्यक्ष से पूछने पर उन्हें गोलमोल जवाब मिला. अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष नव प्रभात के सामने भी हमारा पक्ष नहीं रखा गया. अब प्रदेश प्रभारी शैलजा से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे.
-महेंद्र सिंह लुंठी, कांग्रेस से निष्कासित नेता-

दिल्ली तक ले जाएंगे अपनी लड़ाई: महेंद्र लुंठी ने बिना नाम लिए विधायक पर आरोप लगाया कि नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि स्वागत बैठक में मौजूद लोगों पर कार्रवाई कर दी गई. उन्होंने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी और छात्र नेता रहे हैं. लड़ाइयां लड़ी हैं. इस लड़ाई को भी दिल्ली तक लेकर जाएंगे.

निष्कासन मान्य नहीं: महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना नगरकोटी ने कहा कि-

मुझे जिलाध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया से तथाकथित नोटिस मिला, जो मुझे मान्य नहीं है. उस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के हस्ताक्षर भी नहीं हैं. मुझ पर अनुशासनहीनता का आरोप गलत है. मैं निकाय चुनावों में विधायक द्वारा की गई बगावत की बात प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखना चाहती थीं. जिलाध्यक्ष ने भी सबसे पहले मुझे बोलने के लिए मंच पर बुलाया, पर बोलने नहीं दिया गया. ये पूरा षडयंत्र के तहत हुआ है. अब अपनी बात दिल्ली में पार्टी हाईकमान के सामने रखूंगी.
-भावना नागरकोटी, कांग्रेस से निष्कासित नेता-

क्या विधायक से डर रहा है पार्टी हाईकमान: पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि-

जो विधायक चार साल तक कहते रहे कि उन्हें पार्टी से लेना-देना नहीं है, वे अचानक मंच पर पहुंच गए. महिला अध्यक्ष को बात नहीं रखने दी गई. पूर्व में राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली में विधायक नहीं गए और निकाय चुनावों में निर्दलीयों का समर्थन किया. हम लोगों पर एकतरफा कार्रवाई की गई है.
-दीपक लुंठी, कांग्रेस से निष्कासित नेता-

दीपक लुंठी ने सवाल उठाया कि “हाईकमान क्या विधायक से डर रहा है?” उन्होंने कहा कि विधायक पर कार्रवाई होनी चाहिए और अब हिटलरशाही नहीं चलेगी. उधर कांग्रेस के इस निष्कासन को भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपने आप को मजबूती के रूप में दिखा रही है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में जंगल के दुश्मनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार महीने में 166 मामले दर्ज, आप न करें ये गलती
Next: पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

Related Stories

GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास

GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास

November 11, 2026
अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, ट्रंप हुए गद-गद

अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, ट्रंप हुए गद-गद

November 11, 2026
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, जानिए कहां कहां होंगे दर्शन

12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, जानिए कहां कहां होंगे दर्शन

November 11, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास

GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास

November 11, 2026
अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, ट्रंप हुए गद-गद

अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, ट्रंप हुए गद-गद

November 11, 2026
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, जानिए कहां कहां होंगे दर्शन

12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, जानिए कहां कहां होंगे दर्शन

November 11, 2026
11 नवंबर 2026 का पंचांग: आज शुभ पहर में करें गजानन की पूजा, मिलेगी कृपा और पूरे होंगे काम

11 नवंबर 2026 का पंचांग: आज शुभ पहर में करें गजानन की पूजा, मिलेगी कृपा और पूरे होंगे काम

November 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास
  • अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, ट्रंप हुए गद-गद
  • 12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, जानिए कहां कहां होंगे दर्शन
  • 11 नवंबर 2026 का पंचांग: आज शुभ पहर में करें गजानन की पूजा, मिलेगी कृपा और पूरे होंगे काम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.