Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, ड्राफ्ट सप्ताहभर में तैयार करने के दिए निर्देश

Uk Fast Khabar April 3, 2022

प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा में भी आगामी जुलाई से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू की जाएगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के ड्राफ्ट को एक सप्ताह में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत कुलपतियों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा।
विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने को कहा गया है। कुलपति समेत तमाम नियुक्तियां इसी के अनुसार होंगी। कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने शनिवार को अपने आवास पर उच्च शिक्षा व विद्यालयी शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में पहले सेमेस्टर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। इस संबंध में गठित की गई कुलपतियों की समिति अपना प्रस्ताव सौंप चुकी है। इस पर केंद्र सरकार से भी सहमति ली गई है। अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नए पाठ्यक्रम को स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद इसके क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो जाएगा।
आनलाइन मिलेंगी छात्रों को डिग्रियां

डा रावत ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कुलपति समेत तमाम रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर समयसारिणी तैयार होगी। जिन विश्वविद्यालयों के कुलपति का कार्यकाल एक वर्ष से कम रह गया है, उनमें छह माह में नई नियुक्ति के लिए कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालयों को छात्र-छात्राओं को डिजिलाकर के माध्यम से अनिवार्य रूप से डिग्रियां देने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। अब छात्र-छात्राओं को आनलाइन डिग्रियां मिल सकेंगी।
प्राथमिक स्तर पर एनईपी का क्रियान्वयन शुरू

डा रावत ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा में एनईपी का क्रियान्वयन नए सत्र से किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर पर पूर्व प्राथमिक व्यवस्था लागू की जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे पांच हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में आगामी एक माह के भीतर शिक्षाधिकारियों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी के निर्देश दिए गए हैं। रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने को कहा गया है। बैठक में उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी व अपर सचिव एमएम सेमवाल मौजूद थे।

Continue Reading

Previous: एनएच-74 घोटाले में एनएचएआइ अधिकारी के ठिकानों पर सीबीआइ के छापे, कई दस्तावेज किए बरामद
Next: बालक और बालिका, दोनों के जन्म पर मिलेगी किट; मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों को ड्राफ्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.