Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भवाली नरेश पांडे मामले में नया मोड़, पहली शिकायतकर्ता युवती हिरासत में, हुई लंबी पूछताछ, जल्द और गिरफ्तारियां संभव

Uk Fast Khabar July 10, 2026

नरेश पांडे मामले में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पहली युवती पुलिस हिरासत में, पुलिस के रडार में कई अन्य भी, जल्द हो सकतीहै गिरफ्तारी

नैनीताल: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में नया मोड़ सामने आ गया है. मामले में नरेश पांडे के खिलाफ सबसे पहले शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को नैनीताल पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. देर शाम तक मल्लीताल कोतवाली में उससे लगातार पूछताछ जारी रही. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नरेश पांडे मामले में नया मोड़: गौरतलब है कि नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने, धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. युवती की तहरीर पर मल्लीताल कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामला सामने आने के बाद यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया था. इस बीच नरेश पांडे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले जिला न्यायालय और बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, लेकिन दोनों अदालतों से उसे राहत नहीं मिली. जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.

शिकायत दर्ज कराने वाली युवती से पूछताछ: इसी दौरान एक अन्य युवती ने भी नरेश पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार देर रात उसे हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गिरफ्तार कर लिया था. बुधवार को जिला न्यायालय में पेश किए जाने के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

युवती से कई बिंदुओं पर हो रही है पूछताछ: अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पहली शिकायतकर्ता युवती को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के विभिन्न तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों का मिलान किया जा रहा है. इसी क्रम में युवती से कई बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि युवती को किस आधार पर हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं.

एसएपी ने बताया युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है: मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि-

मामले में संलिप्त युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूछताछ के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई से इस चर्चित प्रकरण में कई नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है.
-डॉक्टर मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल-

Continue Reading

Previous: देहरादून के सुलभ शौचालय पर कांग्रेस का कब्जा! रोका जनता का रास्ता, सरकारी फंड के दुरुपयोग पर सिस्टम की चुप्पी
Next: उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें बनीं दरिया, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग

Related Stories

WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अब आप कभी भूल नहीं पाओगे दोस्तों का बर्थडे!

WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अब आप कभी भूल नहीं पाओगे दोस्तों का बर्थडे!

July 10, 2026
गवाह को धमकी मिलना मुकदमे के स्थानांतरण का आधार नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- गवाह संरक्षण कानून का करें उपयोग

गवाह को धमकी मिलना मुकदमे के स्थानांतरण का आधार नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- गवाह संरक्षण कानून का करें उपयोग

July 10, 2026
उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें बनीं दरिया, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग

उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें बनीं दरिया, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग

July 10, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अब आप कभी भूल नहीं पाओगे दोस्तों का बर्थडे!

WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अब आप कभी भूल नहीं पाओगे दोस्तों का बर्थडे!

July 10, 2026
गवाह को धमकी मिलना मुकदमे के स्थानांतरण का आधार नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- गवाह संरक्षण कानून का करें उपयोग

गवाह को धमकी मिलना मुकदमे के स्थानांतरण का आधार नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- गवाह संरक्षण कानून का करें उपयोग

July 10, 2026
उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें बनीं दरिया, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग

उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें बनीं दरिया, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग

July 10, 2026
भवाली नरेश पांडे मामले में नया मोड़, पहली शिकायतकर्ता युवती हिरासत में, हुई लंबी पूछताछ, जल्द और गिरफ्तारियां संभव

भवाली नरेश पांडे मामले में नया मोड़, पहली शिकायतकर्ता युवती हिरासत में, हुई लंबी पूछताछ, जल्द और गिरफ्तारियां संभव

July 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अब आप कभी भूल नहीं पाओगे दोस्तों का बर्थडे!
  • गवाह को धमकी मिलना मुकदमे के स्थानांतरण का आधार नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- गवाह संरक्षण कानून का करें उपयोग
  • उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें बनीं दरिया, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग
  • भवाली नरेश पांडे मामले में नया मोड़, पहली शिकायतकर्ता युवती हिरासत में, हुई लंबी पूछताछ, जल्द और गिरफ्तारियां संभव
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.