Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

Uk Fast Khabar July 15, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- कांग्रेस राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनता को गुमराह कर रही है

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे और उनके कार्यक्रम के लिए स्थल को लेकर भले ही विवाद देर रात सुलझ गया हो, लेकिन मैदान आवंटन को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस जहां सरकार और प्रशासन पर कार्यक्रम को रोकने का आरोप लगा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है.

राहुल गांधी की रैली के बहाने जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस- भट्ट: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर रही है और जनता के बीच गलत संदेश देने का प्रयास कर रही है. महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की ओर से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जो प्रारंभिक आवेदन किया गया था, उसमें कहीं भी राहुल गांधी के नाम या उनके कार्यक्रम का उल्लेख नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि यदि किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता का कार्यक्रम प्रस्तावित था, तो आवेदन में उसका स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए था. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस ने आवेदन में महत्वपूर्ण जानकारी साझा नहीं की और अब प्रशासनिक प्रक्रिया को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है.

परेड ग्राउंड में चल रहा लोक संवर्धन पर्व: भट्ट ने कहा कि परेड ग्राउंड में इन दिनों केंद्र सरकार की ओर से आयोजित लोक संवर्धन पर्व चल रहा है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शोक के चलते इस आयोजन के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित नहीं हो सके थे. इसी कारण भारत सरकार ने कार्यक्रम की अवधि दो दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग लोक संवर्धन पर्व में भाग लेने पहुंच रहे हैं और ऐसे में परेड ग्राउंड पहले से ही एक निर्धारित कार्यक्रम के लिए उपयोग में है.

राहुल गांधी का कार्यक्रम रोकने का आरोप तथ्यहीन- भट्ट: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने उपलब्ध परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को कार्यक्रम के लिए अन्य उपयुक्त स्थानों का प्रस्ताव दिया. उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से बन्नू स्कूल मैदान सहित अन्य वैकल्पिक स्थलों का विकल्प दिया गया, ताकि कांग्रेस अपना कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित कर सके. ऐसे में यह कहना कि सरकार या प्रशासन राहुल गांधी के कार्यक्रम को रोकना चाहते हैं, पूरी तरह तथ्यहीन है.

भट्ट ने कहा कांग्रेस अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है: महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने तथा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी किसी दल के लोकतांत्रिक अधिकारों का विरोध नहीं करती. सभी राजनीतिक दलों की यह जिम्मेदारी भी है कि वे प्रशासनिक नियमों, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों और कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का सम्मान करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर अनावश्यक विवाद पैदा करने के बजाय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए था. भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर प्रशासनिक निर्णय को राजनीतिक षड्यंत्र बताकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास करती है. उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि प्रशासन ने किसी भी स्तर पर कार्यक्रम को रोकने की बात नहीं कही है, बल्कि वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया.

उत्तराखंड में सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर और अधिकारी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर और अधिकार प्राप्त हैं. यदि कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है तो उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति दी जाती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होता और प्रशासनिक दृष्टि से सभी आवश्यक शर्तें पूरी होती हैं, वहां नियमानुसार अनुमति प्रदान की जाती है.

अब बन्नू स्कूल मैदान में होगी राहुल गांधी की रैली: बहरहाल मंगलवार रात को भारी हंगामे के बाद प्रशासन द्वारा सुझाए गए बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी की रैली आयोजित करने पर कांग्रेस सहमत हो गई.

Continue Reading

Previous: परेड ग्राउंड नहीं अब बन्नू स्कूल मैदान में होगी राहुल गांधी की रैली, देर रात देहरादून में हुआ हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा
Next: उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.