Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

Uk Fast Khabar July 16, 2026

राहुल गांधी ने कहा- सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया- फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे।

देहरादून: कल शुक्रवार 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है. बन्नू स्कूल मैदान पर होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोरशोर से लगी हुई है. परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने की कड़वी याद को भुलाकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं. दूसरी तरफ राहुल गांधी खुद इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम का ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर ये कहा: आज बुधवार को किए गए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और इसके उत्तराखंड में होने जा रहे आयोजन को लेकर अपनी बात कही है. राहुल गांधी ने लिखा-

17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूँ। पर उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है।

UKSSSC परीक्षा में यहाँ एक “सिस्टम” बैठ गया है, जहाँ पटवारी, लेखपाल, या कोई और पद क़ाबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किए रेट से मिलता है।

सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया – फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे।

ज़रा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की। फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया। और उसका पद किसी और ने ख़रीद लिया।

यह लीक नहीं – यह चोरी है। उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की।

मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूँ – यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूँ।

17 जुलाई, देहरादून। आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को हुंकार बनाएँ। भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे। सपने लीक नहीं होने देंगे।

छात्रों की गूंज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश भर के छात्रों और युवाओं से जुड़ने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. ये राहुल गांधी का शुरू किया गया एक प्रमुख संवाद और जागरूकता अभियान है. राहुल गांधी और कांग्रेस के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्रों की आवाज उठाना है.

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी देश के अलग-अलग शहरों में जाकर सीधे छात्रों से संवाद कर रहे हैं. छात्रों की समस्याओं को सुनकर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर हैं. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा शहर से की थी. 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में ये कार्यक्रम आयोजित होना है.

कांग्रेस का दावा ढाई लाख से ज्यादा लोग करा चुके रजिस्ट्रेशन: उत्तराखंड कांग्रेस का दावा है कि मंगलवार दोपहर तक अभियान की वेबसाइट chhatronkigoonj.in पर 2,54,142 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थल पर 20,000 से अधिक छात्रों के लिए व्यवस्था की जा रही है. पार्टी को उम्मीद है कि पूरे उत्तराखंड से छात्र राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आएंगे.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
Next: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

Related Stories

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
  • दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध
  • राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब
  • उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.