Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

शस्त्र लाइसेंस मामले पर सिख समाज आक्रोशित, बाजपुर में की महापंचायत, 1 अगस्त तक डेडलाइन

Uk Fast Khabar July 20, 2026

उधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ अभियान चलाया है, आरोप है कि दूसरे राज्यों से लाइसेंस बनाकर ट्रांसफर हो रहे हैं

बाजपुर: उधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को शस्त्र लाइसेंस के मुद्दे को लेकर सिख समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई. जिलेभर से पहुंचे समाज के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि 1 अगस्त तक प्रशासन ने इस मामले का समाधान नहीं किया, तो पूरे जिले में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया जाएगा.

शस्त्र लाइसेंस मामले पर सिख समाज में आक्रोश: बाजपुर के गुरुद्वारा साहिब में शस्त्र लाइसेंस से जुड़े मामलों को लेकर सिख समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में उधम सिंह नगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग, सामाजिक प्रतिनिधि और लाइसेंस धारक शामिल हुए. बैठक के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई.

बाजपुर में सिख समाज की महापंचायत: बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ जिस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है, उससे समाज में असंतोष व्याप्त है. उनका आरोप है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनमें कई मामलों में उचित कानूनी धाराओं के स्थान पर अन्य धाराओं का प्रयोग किया गया है. समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि निर्दोष लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और उन्हें न्याय मिल सके.

कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की मांग: बैठक के दौरान कई वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस देर रात लाइसेंस धारकों के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है. उनका कहना था कि इस तरह की कार्रवाई से परिवारों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यदि किसी व्यक्ति से पूछताछ करनी हो, तो निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और उचित समय का पालन किया जाए.

पुलिस की कार्रवाई में हो पारदर्शिता: सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और प्रशासन से सहयोग की भावना रखते हैं. लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शस्त्र लाइसेंस से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए तथा पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए.

1 अगस्त तक समाधान नहीं तो होगा तो आंदोलन: बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 1 अगस्त तक प्रशासन की ओर से इस विषय पर कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पूरे उधम सिंह नगर जनपद में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके तहत धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से विरोध दर्ज कराया जाएगा. वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में रहकर किया जाएगा.

बैठक के अंत में समाज के लोगों ने प्रशासन से संवाद स्थापित कर जल्द समाधान निकालने की अपील की. साथ ही उम्मीद जताई कि शासन और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज की चिंताओं का समाधान करेंगे, ताकि किसी प्रकार का विवाद या तनाव उत्पन्न न हो.

एसपी ने कहा संवाद से सुलझाएंगे मामला: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर एसपी ने कहा कि

हमारी जानकारी में बैठक वाली बात है. हम लोगों से संवाद और समन्वय स्थापित कर मामला से सुलझाएंगे.-स्वप्न किशोर सिंह, एसपी, काशीपुर-

उधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ अभियान चलाया है: गौरतलब है कि उधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया हुआ है. इसके तहत 14 जुलाई को 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस कब्जे में लिए गए थे. इसके साथ ही इनसे जुड़े 119 लाइसेंसी हथियार भी थानों में जमा कराए गए थे. पुलिस का कहना है कि इन सभी लाइसेंसों का संबंधित राज्यों में जाकर सत्यापन कराया जाएगा. यदि जांच में लाइसेंस फर्जी पाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने बताया था कि पुलिस और एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, बिहार समेत कई अन्य राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाए गए. बाद में उन्हें उत्तराखंड में स्थानांतरित कराकर वैध हथियारों की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर व्यापक जांच अभियान शुरू किया गया.

Continue Reading

Previous: बारिश का रौद्र रूप: उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी नदी, बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार हो रहा भूस्खलन
Next: चारधाम यात्रा पर बारिश का ब्रेक, उत्तराखंड के इन जिलों में स्कूलों-आंगनबाड़ियों की भी छुट्टी

Related Stories

Hyundai Motor India ने पूरे देश में अपने 30,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स का किया अनावरण

Hyundai Motor India ने पूरे देश में अपने 30,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स का किया अनावरण

July 21, 2026
UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

July 21, 2026
UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

July 21, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Hyundai Motor India ने पूरे देश में अपने 30,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स का किया अनावरण

Hyundai Motor India ने पूरे देश में अपने 30,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स का किया अनावरण

July 21, 2026
UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

July 21, 2026
UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित

July 21, 2026
मानसून सत्र 2026: पीएम मोदी की मौजूदगी में ‘मंगल मिलन’ की अहम बैठक

मानसून सत्र 2026: पीएम मोदी की मौजूदगी में ‘मंगल मिलन’ की अहम बैठक

July 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Hyundai Motor India ने पूरे देश में अपने 30,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स का किया अनावरण
  • UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित
  • UKD ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाया, रिटा. कैप्टन राकेश ध्यानी पार्टी से निष्कासित
  • मानसून सत्र 2026: पीएम मोदी की मौजूदगी में ‘मंगल मिलन’ की अहम बैठक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.