Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पेपर लीक आक्रोश के बीच उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय परीक्षा के दो पेपर ऑउट, एग्जाम रद्द, 12 इंजीनियरिंग संस्थानों पर प्रभाव

Uk Fast Khabar July 23, 2026

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र लीक होने से हजारों विद्यार्थियों पर इसका सीधा असर पड़ा है. जिसके बाद अब विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी

देहरादून (उत्तराखंड): देश में पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं के आक्रोश के बीच देहरादून से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल इस बार उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक का प्रकरण सामने आया है. खास बात यह है की परीक्षा से पहले ही पेपर लीक का मामला सामने आते ही विश्वविद्यालय ने दो परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं. उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल ने भी प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दोनों विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं और अब इनका आयोजन दोबारा किया जाएगा.

उत्तराखंड में परीक्षाओं की पारदर्शिता और व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. देहरादून स्थित उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक होने का मामला सामने आया है. प्रश्नपत्रों के लीक होने की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों विषयों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है. इस घटनाक्रम का सीधा असर विश्वविद्यालय से जुड़े 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों विद्यार्थियों पर पड़ा है.

पेपर लीक का यह मामला मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स और इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड थ्योरी विषयों की परीक्षाओं से संबंधित है. इन दोनों विषयों की परीक्षाएं आयोजित होने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही प्रश्नपत्र छात्रों के बीच पहुंचने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने तत्काल स्तर पर जांच शुरू कराई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रश्नपत्र कहां से लीक हुए और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है.

कुलपति के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई. समिति ने जांच के दौरान संबंधित लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की. जांच के बाद यह सामने आया कि परीक्षा से पहले ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज में तैनात प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र कुछ छात्रों तक पहुंचाए थे.

जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि की गई. रिपोर्ट सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों विषयों की परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया. साथ ही मामले में जिम्मेदार बताए जा रहे संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें अगले सात वर्षों तक परीक्षा से जुड़े किसी भी कार्य में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है.दोनों विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं और अब इनका आयोजन दोबारा किया जाएगा.
-डॉ. वीके पटेल,परीक्षा नियंत्रक,उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय-

विश्वविद्यालय के अनुसार नई परीक्षाएं अगस्त के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित हैं. हालांकि परीक्षा की अंतिम तारीख और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी. विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन हजारों छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई है, जो इन दोनों विषयों की सेमेस्टर परीक्षाओं को पहले ही दे चुके थे. विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थियों को अब दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी.

पेपर लीक की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में परीक्षा और भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को लेकर युवाओं में नाराजगी देखी जा रही है. उत्तराखंड में भी बीते वर्षों में कई प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में तकनीकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल विश्वविद्यालय ने मामले की आंतरिक जांच के आधार पर परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं और संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई भी की है. अब नई परीक्षा अगस्त में कराए जाने की तैयारी है. जिसके लिए तारीख का ऐलान बाद में अलग से होगा.

बता दें कि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर ने प्रश्न पत्र से जुड़े कई क्वेश्चन छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाले थे. पेपर हुए तो वही प्रश्न पेपर में आने पर यह पूरा मामला खुला. बिना नाम से एक मेल विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशकों को भेजा गया और इसी शिकायत पर यह पूरी जांच की गई. इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक आंतरिक जांच थी, जिसमें पेपर के लीक होने की पुष्टि हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय ने भी अपने स्तर पर एक जांच करवाई और इसी के बाद यह पेपर रद्द किया गया.

Continue Reading

Previous: नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
Next: चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.