Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘अगर डील करनी होती तो 26 दिन भूखा क्यों रहता?’-अनशन तोड़ने पर उठे सवालों का सोनम वांगचुक ने दिया जवाब

Uk Fast Khabar July 25, 2026

सोनम वांगचुक ने बताया कि उन्हें किस बात का डर था, जिसके लिए उन्होंने अपना अनशन तोड़ दिया.

नई दिल्ली: 26 दिन तक भूख हड़ताल पर रहने के बाद अनशन खत्म करने को लेकर उठ रहे सवालों पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी है. यूट्यूब पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी तरह की “डील” या “सौदा” ही करना होता, तो 26 दिन तक भूखा रहने, 11 किलो वजन कम करने और अपनी सेहत को गंभीर खतरे में डालने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने कहा कि अनशन की पवित्रता पर सवाल उठाना बेहद दुखद है.

सोनम वांगचुक ने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर 26 दिनों तक भूखे रहने के दौरान 11 किलो वजन कम हो गया. उन्होंने बताया कि उनकी मांसपेशियां कमजोर हो गईं और शरीर के कई अंगों के साथ दिमाग पर भी अपूरणीय नुकसान होने की स्थिति बन गई थी. उन्होंने कहा कि लद्दाख की ठंड से निकलकर दिल्ली की भीषण गर्मी में सड़क किनारे बैठकर यह अनशन किया. उन्होंने कहा कि अब जब तरल आहार लेना शुरू किया है, तब जाकर शरीर में थोड़ी ताकत वापस आई है.

क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा?:

वीडियो में वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अनशन खत्म करने के बाद यह पूछा जा रहा है कि किसके हाथों अनशन तोड़ा, क्यों तोड़ा और किसी केंद्रीय मंत्री से क्यों नहीं तुड़वाया. उन्होंने कहा, “क्या मुझे किसी से चरित्र प्रमाण पत्र लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था? मुझे यह भी बताना होगा कि किसके हाथों अनशन तोड़ा और क्यों तोड़ा? क्या कोई डील हुई, क्या कोई सौदा हुआ?” सोनम वांगचुक ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर उद्देश्य किसी तरह का समझौता करना होता, तो आराम से किसी एयर कंडीशंड कमरे में बैठकर भी ऐसा कर सकता था. उन्होंने कहा, “अगर डील करनी होती तो क्या मुझे 26 दिन भूखा रहना पड़ता? क्या मैं दिल्ली की गर्मी में सड़क किनारे बैठकर डील करता? जो लोग ऐसा सोचते हैं, उन्हें खुद सोचना चाहिए कि क्या यह तर्कसंगत है.”

बिना पूरी जानकारी के आरोप न लगाएं

वांगचुक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार फोन और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया जा रहा है कि अनशन खत्म करने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग शायद पूरी परिस्थितियों से अनजान हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो सप्ताह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे हैं. इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले लोगों को पूरी पृष्ठभूमि जाननी चाहिए.

सवाल उठाने वाला कौन है

सोनम वांगचुक ने लोगों से अपील की कि किसी भी आरोप या टिप्पणी पर भरोसा करने से पहले यह जरूर देखें कि वह व्यक्ति कौन है. उन्होंने कहा कि यह भी समझना जरूरी है कि कहीं वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा व्यक्ति तो नहीं है या फिर किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के कारण ऐसी बातें तो नहीं कह रहा. उन्होंने कहा कि यदि कोई निष्पक्ष व्यक्ति सवाल उठाता है तो वह उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे सवाल उनके पास भेजने की भी अपील की.

मेरी सद्भावना और सहानुभूति आज भी कायम है

वीडियो के अंत में सोनम वांगचुक ने कहा कि वह किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखते. उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें गलत समझ रहे हैं, उनके प्रति भी उनके मन में सहानुभूति है. उन्होंने दोहराया कि जिन परिस्थितियों में अनशन समाप्त किया, उन्हें समझे बिना आरोप लगाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि वह आगे भी लोगों के सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे और उम्मीद करते हैं कि लोग पूरी सच्चाई जानने के बाद ही अपनी राय बनाएंगे.

Continue Reading

Previous: करोड़ों के प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में फरार बिल्डर शाश्वत गर्ग पर बड़ा एक्शन, घर की हुई कुर्की
Next: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखायी हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.