Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

Uk Fast Khabar August 3, 2026

ऋषिकेश में बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए अदा करनी फीस, डामर वाले हिस्से से आवाजाही रहेगी मुफ्त

ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला पुल के पास नव निर्मित बजरंग सेतु पर आवाजाही को लेकर अहम फैसला लिया गया है. अब सेतु के कांच (ग्लास) वाले हिस्से पर चलने के लिए लोगों को निर्धारित शुल्क देना होगा. जबकि, डामर (सामान्य) वाले हिस्से पर आमजन की आवाजाही पूरी तरह निशुल्क रहेगी. इस व्यवस्था का मकसद पुल के विशेष ग्लास डेक के रखरखाव और समय-समय पर होने वाली मरम्मत के लिए आर्थिक संसाधन जुटाना बताया गया है.

कांच पर चलने के लिए देना होगा इतना शुल्क: नरेंद्र नगर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि कांच वाले हिस्से पर प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है. इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति से 100 रुपए और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों व किशोरों से 50 रुपए शुल्क लिया जाएगा. वहीं, जो लोग केवल सेतु के डामर वाले हिस्से से आवागमन करना चाहते हैं, उन्हें किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.

क्यों लिया जा रहा शुल्क? अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के मुतबाकि, कांच वाला हिस्सा पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है और इस पर काफी ज्यादा संख्या में लोगों की आवाजाही होती है. ऐसे में इसकी सुरक्षा, नियमित सफाई, तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत पर पर्याप्त खर्च आता है.

इसी को ध्यान में रखते हुए उपयोगकर्ता शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शुल्क से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल केवल पुल के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत कार्यों पर किया जाएगा. ताकि, सेतु लंबे समय तक सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके.

बजरंग सेतु के शुरू होने के बाद यह पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है. खासकर कांच वाले हिस्से पर चलकर गंगा और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. अब शुल्क लागू होने के बाद भी उम्मीद जताई जा रही है कि पर्यटकों का उत्साह बना रहेगा और इससे सेतु के बेहतर रखरखाव में भी मदद मिलेगी.

बता दें कि बजरंग सेतु को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है. यह करीब 132.30 मीटर लंबा और 8.60 मीटर चौड़ा है. पुल के दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए कांच के फुटपाथ बनाए गए हैं. जबकि, मुख्य हिस्से में आवाजाही के लिए व्यवस्था की गई है. पैदल मार्ग में इस्तेमाल किया गया कांच कोई सामान्य कांच नहीं है. बल्कि, पांच परतों वाले टफेंड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है.

Continue Reading

Previous: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Next: बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

Related Stories

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

August 3, 2026
बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

August 3, 2026
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

August 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

August 3, 2026
बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

August 3, 2026
ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

August 3, 2026
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

August 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च
  • बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे
  • ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?
  • जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.