Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

श्रीनगर गढ़वाल में बिहार के छात्र का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, बीए तृतीय वर्ष में पढ़ता था

Uk Fast Khabar August 5, 2026

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनीश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र का शव उसके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

बीए के छात्र का शव मिला: पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनीश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है. वह हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था. अनीश, घसिया महादेव स्थित चौरास झूला पुल के निकट किराये के कमरे में रह रहा था.

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने युवक को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

बिहार का निवासी था छात्र: पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. उनके श्रीनगर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी. पुलिस का कहना है कि युवक की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

घसिया महादेव इलाके के एक घर से छात्र का शव मिला है. प्रारंभिक तौर पर ये आत्महत्या का मामला लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारण पता चल पाएगा. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
-कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, श्रीनगर कोतवाली-

Continue Reading

Previous: आज दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की बड़ी बैठक, जुटेंगे बड़े बड़े दिग्गज, जानिए मीटिंग का एजेंडा
Next: बर्थ सर्टिफिकेट के बदले नियम, देरी पर कोर्ट के लगाने पड़ेंगे चक्कर, जानें कैसे होगा नाम में बदलाव

Related Stories

निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से हटाए गए

निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से हटाए गए

August 5, 2026
एक बार फिर से लॉन्च हुआ Yamaha R15 V4 और MT-15 का MotoGP एडिशन, कीमत 1.76 लाख रुपये

एक बार फिर से लॉन्च हुआ Yamaha R15 V4 और MT-15 का MotoGP एडिशन, कीमत 1.76 लाख रुपये

August 5, 2026
उत्तराखंड के इन 2 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी, CM ने की ये अपील

उत्तराखंड के इन 2 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी, CM ने की ये अपील

August 5, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से हटाए गए

निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से हटाए गए

August 5, 2026
एक बार फिर से लॉन्च हुआ Yamaha R15 V4 और MT-15 का MotoGP एडिशन, कीमत 1.76 लाख रुपये

एक बार फिर से लॉन्च हुआ Yamaha R15 V4 और MT-15 का MotoGP एडिशन, कीमत 1.76 लाख रुपये

August 5, 2026
उत्तराखंड के इन 2 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी, CM ने की ये अपील

उत्तराखंड के इन 2 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी, CM ने की ये अपील

August 5, 2026
डोईवाला में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

डोईवाला में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

August 5, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से हटाए गए
  • एक बार फिर से लॉन्च हुआ Yamaha R15 V4 और MT-15 का MotoGP एडिशन, कीमत 1.76 लाख रुपये
  • उत्तराखंड के इन 2 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी, CM ने की ये अपील
  • डोईवाला में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.