Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति मामले पर सुनवाई, राज्य सरकार ने फिर मांगा समय

Uk Fast Khabar August 13, 2026

उत्तराखंड में अभी तक नहीं हो पाई लोकायुक्त की नियुक्ति, राज्य सरकार ने मांगा एक महीने का समय, हाईकोर्ट ने दो हफ्ते का दिया टाइम

नैनीताल: उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर साल 2021 में दायर जनहित याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. आज सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया गया कि लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए नियमावली बनाई जानी है. उन नियमों के तहत उनकी नियुक्ति करने वाली सर्च कमेटी को भेजा जाना है. जिसके आधार पर लोकायुक्त व सदस्यों का चयन होगा.

बिना नियमावली के लोकायुक्त और उसकी कार्यकारिणी की नियुक्ति नहीं हो सकती. इसलिए सरकार को एक महीने का समय दिया जाए, लेकिन कोर्ट नें सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दो हफ्ते के भीतर क्या प्रगति हुई? उसकी स्थिति से कोर्ट को अवगत कराएं. अब मामले की अगली सुनवाई 2 हफ्ते के बाद होगी. आज मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में इस मामले में सुनवाई हुई.

क्या है मामला? दरअसल, हल्द्वानी के गौलापार निवासी रवि शंकर जोशी ने नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर कहा है कि राज्य सरकार ने अभी तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की है. जबकि, लोकायुक्त संस्थान के नाम पर वार्षिक 2 से 3 करोड़ रुपए खर्च हो रहा है. जनहित याचिका में कहा गया है कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, लेकिन उत्तराखंड में तमाम तरह की अनियमितताओं और घोटाले हो रहे हैं.

ऐसे में हर एक छोटे से छोटा मामला भी हाईकोर्ट की टेबल पर लाना पड़ रहा है. जनहित याचिका में ये भी कहा गया है कि वर्तमान में राज्य की सभी जांच एजेंसियां सरकार के अधीन आती है, जिसका पूरा नियंत्रण राज्य के राजनीतिक नेतृत्व के हाथों में है. वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कोई भी ऐसी जांच एजेंसी नहीं है, जिसके पास यह अधिकार हो कि वो बिना किसी शासन के अनुमित के किसी भी राजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कर सकें.

याचिका में कहा गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के नाम पर प्रचारित किया जाने वाला विजिलेंस विभाग भी राज्य पुलिस का ही हिस्सा है, जिसका पूरा नियंत्रण पुलिस मुख्यालय, विजिलेंस या सीएम ऑफिस के पास ही रहता है. एक पूरी तरह से पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच व्यवस्था राज्य के तमाम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए रिक्त पड़े लोकायुक्त की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए. जिससे कि राज्य में हो रहे तमाम करप्शन पर रोक लगाई जा सके. उनके मामलों की सुनवाई लोकायुक्त के वहां होगी और न्यायालयों का कार्यभार में कमी आएगी. जबकि, यह पद साल 2013 से ही खाली पड़ा है.

Continue Reading

Previous: इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड को लेकर सीएम धामी से चर्चा के बाद होगा फैसला
Next: देहरादून वालों के लिए जरूरी खबर!स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, क्लिक कर देखें रूट

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

October 15, 2026
साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

October 15, 2026
साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

October 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
  • साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद
  • देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.