Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘फ्लॉप शो’ रहा गैरसैंण तहसील दिवस, सिर्फ 7-8 जनप्रतिनिधि पहुंचे, नगर पंचायत अध्यक्ष को भी नहीं थी सूचना

Uk Fast Khabar September 2, 2026

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उन्हें तहसील दिवस के आयोजन की सूचना नहीं दी गई, इस कारण कम फरियादी पहुंचे

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण विकासखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार 1 सितम्बर को उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग/गैरसैंण अलकेश नोडियाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ. इस दौरान विभिन्न विभागों के 30 से अधिक अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन फरियादियों की संख्या ना के बराबर रही. तहसील दिवस में केवल 34 शिकायतें ही दर्ज हो सकीं. इनमें से तीन से चार शिकायतें एक ही जनप्रतिनिधि द्वारा दर्ज करवाई गई थी. कम संख्या में फरियादियों और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने को लेकर तहसील दिवस की सूचना व्यवस्था पर भी सवाल उठे रहे हैं.

फ्लॉप शो रहा गैरसैंण का तहसील दिवस: तहसील दिवस में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का कहना था कि, तहसील दिवस के आयोजन की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच सकी. इस कारण अधिकांश लोग तहसील दिवस में नहीं पहुंच पाए. उन्होंने तहसील प्रशासन से भविष्य में तहसील दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकें.

लोगों को नहीं थी तहसील दिवस की जानकारी: क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र आर्या ने कहा कि-

तहसील दिवस में जनता व जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने का सबसे बड़ा कारण जनता तक जानकारी न पहुंचना है. जनप्रतिनिधियों तक समय पर सूचना उपलब्ध नहीं करवाई जाती है. इस कारण तहसील दिवस मात्र खानापूर्ति बनकर रह गए हैं.
-वीरेंद्र आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य-

गिने-चुने जन प्रतिनिधि ही तहसील दिवस में पहुंचे: वीरेंद्र आर्या ने बताया कि, तहसील दिवस में मात्र 7 से 8 जनप्रतिनिधि ही पहुंच पाए हैं. तहसील प्रशासन द्वारा प्रचार प्रसार व समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाती तो निश्चित रूप से लोग तहसील दिवस का लाभ उठाते. हर बार इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है या फिर बीडीसी बैठक होती है, उसमें तमाम समस्याओं को उठाया जाता है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है.

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा मुझे भी तहसील दिवस की सूचना नहीं दी गई: नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि-

नगर का प्रथम नागरिक होने के चलते मुझे भी तहसील दिवस की सूचना दी जानी चाहिए थी. मुझे भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि गैरसैंण में तहसील दिवस आयोजित हुआ है. सरकार द्वारा जनता की शिकायतों के समय पर निस्तारण के लिए तहसील दिवस आयोजित किए जाते हैं, लेकिन तहसील प्रसाशन द्वारा सूचना उपलब्ध न कराना कई सवाल खड़े करता है.
-मोहन भंडारी, अध्यक्ष, नगर पंचायत-

एसडीएम ने शिकायतों का जल्द समाधान करने को कहा: मोहन भंडारी ने कहा कि, तहसील दिवस जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जाने चाहिए न कि खानापूर्ति के लिए. इससे पूर्व में भी बहुउद्देश्यीय शिविर और तहसील दिवस आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन दूर दराज से आने वाले ग्रामीण समस्याओं का समाधान न होने पर अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार व अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए जिससे जनता में भी विश्वास पैदा हो. इस दौरान उपजिलाधिकारी अल्केश नोडियाल ने शिकायतों के शीघ्र समाधान किये जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए.

Continue Reading

Previous: माइनिंग चेक पोस्ट से चुराया 35 लाख का ट्रक, जंगल में छिपाया, पुलिस से बच नहीं सके यूपी के वाहन चोर परवेज और हबीब
Next: गंगा की बाढ़ में बह रहा था 70 साल का बुजुर्ग, हर की पैड़ी पर तभी हुआ चमत्कार, देखिए वीडियो

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.