Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कनिष्ठ अभियंताओं के ग्रेड पे पर मंथन, मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सामने रखे गए तथ्य

Uk Fast Khabar September 4, 2026

कनिष्ठ अभियंताओं के ग्रेड पे से जुड़े मामले पर मंथन शुरू हो गया है. सभी तथ्यों को मंत्रिमंडलीय उप समिति के सामने रखा गया है.

देहरादून: उत्तराखंड में साल 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं के लिए वित्तीय अपग्रेड से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है. 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कनिष्ठ अभियंताओं को प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन (Financial Upgradation) के रूप में पूर्व की भांति ग्रेड-पे 5400 यानी लेवल-10 का लाभ दिए जाने के मामले में गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई. बैठक में कनिष्ठ अभियंताओं को इस लाभ का रास्ता निकालने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

दरअसल, उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग की ओर से 31 अगस्त 2026 को इस मामले पर विचार के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित करने को मंजूरी दी गई थी. समिति की अध्यक्षता वन मंत्री को सौंपी गई है, जबकि पशुपालन मंत्री को समिति का सदस्य बनाया गया है. वित्त सचिव को समिति को सचिवीय सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है. मामला मुख्य रूप से 1 जनवरी 2014 के बाद विभागों में नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं से जुड़ा है.

शासन स्तर पर ऐसे कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन के रूप में पूर्व की भांति ग्रेड-पे 5400 यानी लेवल-10 का लाभ दिए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. इसी उद्देश्य से मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया है, ताकि मामले के सभी तकनीकी और वित्तीय पहलुओं का परीक्षण किया जा सके. इसी क्रम में हुई उपसमिति की बैठक में कनिष्ठ अभियंताओं के मामलों पर चर्चा की गई. बैठक में वित्त सचिव के साथ इस बात पर मंथन हुआ कि संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं को यदि ग्रेड-पे 5400 का लाभ दिया जाता है तो इसकी प्रक्रिया किस तरह पूरी की जा सकती है.

साथ ही नियमों और वित्तीय प्रावधानों से जुड़ी संभावित तकनीकी दिक्कतों को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया. बैठक में यह भी देखा गया कि यदि सरकार कनिष्ठ अभियंताओं को इस वित्तीय लाभ का रास्ता साफ करती है तो राज्य के खजाने पर कितना अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ सकता है. यानी केवल कर्मचारियों को लाभ देने की मांग पर ही नहीं, बल्कि इसके लिए जरूरी वित्तीय प्रबंधन और व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई.

सरकार के सामने चुनौती यह है कि कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ देने की व्यवस्था को लागू करते समय मौजूदा नियमों, वेतन संरचना और वित्तीय दायित्वों का संतुलन कैसे बनाया जाए. यही वजह है कि इस मामले को सीधे तौर पर निर्णय लेने के बजाय मंत्रिमंडलीय उपसमिति के माध्यम से परीक्षण के लिए रखा गया है. फिलहाल बैठक के बाद कनिष्ठ अभियंताओं की नजर समिति की अगली कार्रवाई और संस्तुति पर है.

अभी इस प्रकरण पर बातचीत हुई है लेकिन निर्णय नहीं हो पाया है. ऐसे में अगली तारीख अधिकारियों को दी गई है ताकि सभी पहलुओं पर बात करने के बाद किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचा जा सके.
-सौरभ बहुगुणा, सदस्य, मंत्रिमंडलीय उपसमिति-

यदि तकनीकी अड़चनों का समाधान निकलता है और वित्तीय बोझ को लेकर सहमति बनती है, तो 2014 के बाद नियुक्त और 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कनिष्ठ अभियंताओं को ग्रेड-पे 5400 का लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि अंतिम फैसला मंत्रिमंडलीय उपसमिति की संस्तुति और शासन स्तर पर होने वाली आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल उप समिति ने इस पर विचार किया है लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने शासन के अधिकारियों को मामले से जुड़े बाकी तथ्यों और जानकारी के साथ अगली मीटिंग में पेश होने के लिए कहा गया है. हालांकि उप समिति को इस मामले में अंतिम निर्णय पर पहुंचते हुए अपनी संस्तुति देनी है जिसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. कैबिनेट के माध्यम से ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा.

Continue Reading

Previous: 5 सितंबर को कैलाश के लिए रवाना होंगी मां नंदा, चौसिंग्या खाडू बनेगा मां का मार्गदर्शक, ये है मान्यता
Next: हरिद्वार की पहचान बनी 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, स्थापना से जुड़ी है रोचक कहानी, कैसेट किंग गुलशन कुमार का था सपना

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.