Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

काशीपुर पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख मौत मामला, मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Uk Fast Khabar September 15, 2026

काशीपुर में पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की मौत मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

रुद्रपुर: काशीपुर में पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह (38 वर्षीय) की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है. कुंडा थाना क्षेत्र के गोरा फार्म में 11 सितंबर की रात गोली लगने से घायल हुए हरदीप सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने संदीप सिंह, उसकी पत्नी और मां को नामजद किया है. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, इसके बाद संदीप सिंह ने हरदीप से उसे गोरा फार्म स्थित घर छोड़ने के लिए कहा और पैसे लेने की बात भी कही. आरोप है कि संदीप के घर पहुंचने के बाद षड्यंत्र के तहत हरदीप को गोली मार दी गई. देर रात करीब एक बजे संदीप सिंह ने हरदीप की मां को फोन कर उनके बेटे को गोली लगने और गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी. घायल हरदीप सिंह को तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बाहर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संदीप सिंह, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार तीनों घटना के बाद से फरार हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

संदीप सिंह और हरदीप सिंह पुराने मित्र थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों कहीं बाहर पार्टी करने के बाद संदीप के घर पहुंचे थे और वहां भी शराब का सेवन किया गया था. दोनों के नशे में होने की बात भी सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
-प्रशांत कुमार, काशीपुर सीओ-

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले का जल्द खुलासा करने की बात पुलिस ने कही है.

हरिद्वार में बाइक मैकेनिक की हत्या मामला: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित शान्तरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रातभर चेकिंग अभियान चलाया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हुए थे. स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे. घटना के बाद पुलिस ने जिले के सभी बॉर्डर को सील किया और रातभर चेकिंग की लेकिन दोनों आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया. देर रात एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की.

रुड़की में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल: हरिद्वार जिले में रुड़की क्षेत्र के माधोपुर गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ युवक हाथों में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि वीडियो को लेकर फायरिंग किए जाने की चर्चा भी हो रही है. बताया जा रहा है कि मामला करीब दो दिन पुराना है और इसके पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है, बहरहाल, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Continue Reading

Previous: 22 सितंबर से होगी सेकंड फेज के हेली टिकटों की बुकिंग, मौसम अनुकूल होने पर मिलेगी उड़ान की अनुमति
Next: जनता का ‘भरोसा’ ही न्यायपालिका की असली ताकत है: CJI

Related Stories

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

September 15, 2026
मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

September 15, 2026
चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

September 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

September 15, 2026
मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

September 15, 2026
चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

September 15, 2026
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक

September 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन
  • मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस
  • चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु
  • उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.