Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

19-20 सितंबर को आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह, ढाई हजार से ज्यादा छात्रों को दी जाएंगी डिग्रियां, जानें कौन आएंगे

Uk Fast Khabar September 18, 2026

आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह का पहला दिन 19 सितंबर 2026 स्नातक और दूसरा दिन 20 सितंबर पीजी और पीएचडी छात्रों को समर्पित रहेगा

रुड़की: आईआईटी रुड़की (IIT ROORKEE) में 19 और 20 सितंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दो दिवसीय इस समारोह में संस्थान के 2 हजार 701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ आधुनिक अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में तकनीकी संस्थानों की भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा.

आईआईटी रुड़की ने दीक्षांत समारोह की जानकारी साझा की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की की ओर से 17 सितंबर गुरुवार के दिन प्रेस वार्ता के दौरान आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने दीक्षांत समारोह की रूपरेखा और इसके महत्व की जानकारी साझा की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि समारोह संस्थान के विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, उपलब्धियों और उनके भविष्य की नई यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है. समारोह में राष्ट्रीय और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लोग, विद्यार्थियों और संस्थान समुदाय को संबोधित करेंगे.

19 सितंबर से शुरू होगा आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह: दीक्षांत समारोह का पहला दिन 19 सितंबर 2026 स्नातक (UG) विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहेगा. इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करेंगे. इसके अलावा जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ऑफ इंडिया और सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स, विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.

20 सितंबर को पीजी और पीएचडी विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां: 20 सितंबर को समारोह का दूसरा दिन स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी विद्यार्थियों के लिए समर्पित होगा. इस दिन हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में डॉक्टर. कपिल गर्ग, संस्थापक और प्रबंध निदेशक, ओरेक्समैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक, एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे करेंगे समारोह की अध्यक्षता: वहीं समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता हरीश साल्वे, पूर्व सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी रुड़की द्वारा की जाएगी. आईआईटी रुड़की के अनुसार, प्रतिष्ठित अतिथियों की मौजूदगी विद्यार्थियों के सामने उपलब्ध व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों को रेखांकित करेगी. इसी के साथ शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंधों को भी सामने लाया जाएगा.

आईआईटी रुड़की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीक्षांत समारोह की जानकारी दी

दीक्षांत समारोह शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव: आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर. के.के. पंत ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि-

दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ आईआईटी रुड़की के पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण है. संस्थान विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ आलोचनात्मक सोच, अनुसंधान और नवाचार की भावना विकसित करने पर जोर देता है, ताकि वे वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने में योगदान दे सकें.
-प्रोफेसर केके पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की-

दीक्षांत समारोह एक-दूसरे को जोड़ने का अवसर: आईआईटी रुड़की के उप निदेशक प्रोफेसर. प्रवीण कुमार ने कहा कि-

दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उपलब्धियों का उत्सव है. यह विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और हितधारकों को एक साथ जोड़ने का अवसर भी प्रदान करता है.
-प्रोफेसर प्रवीण कुमार, उप निदेशक, आईआईटी रुड़की-

दुनिया की वास्तविक चुनौतियों के समाधान को प्रेरित करती है आईआईटी: डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर. एन.के. नवानी ने कहा कि दीक्षांत समारोह वर्षों के अध्ययन, अन्वेषण और व्यक्तिगत विकास की यात्रा के समापन का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की शिक्षा को कक्षा तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के समाधान के लिए प्रेरित करता है.

दीक्षांत समारोह के वीडियो का लोकार्पण: प्रेस वार्ता के दौरान दीक्षांत समारोह के लिए तैयार किए गए प्रचार वीडियो का भी लोकार्पण किया गया. इसमें कार्यक्रम की रूप रेखा, संस्थान की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलता को दर्शाया गया है. जो लोग व्यक्तिगत रूप से समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण आईआईटी रुड़की के आधिकारिक यूट्यूब (YouTube) चैनल पर किया जाएगा.

आईआईटी रुड़की के बारे में जानें: आईआईटी रुड़की देश के प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शामिल है. संस्थान इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, वास्तुकला एवं नियोजन तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्रदान करता है. संस्थान के अनुसार, 1847 में स्थापना के बाद से आईआईटी रुड़की ने देश को तकनीकी मानव संसाधन और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Continue Reading

Previous: देहरादून में म्यूल अकाउंट से धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए, रहें सावधान
Next: iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू, देखिए सबसे पहले फोन खरीदने वालों ने क्या कहा

Related Stories

iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू, देखिए सबसे पहले फोन खरीदने वालों ने क्या कहा

iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू, देखिए सबसे पहले फोन खरीदने वालों ने क्या कहा

September 18, 2026
देहरादून में म्यूल अकाउंट से धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए, रहें सावधान

देहरादून में म्यूल अकाउंट से धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए, रहें सावधान

September 18, 2026
उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए दल रवाना

उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए दल रवाना

September 18, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू, देखिए सबसे पहले फोन खरीदने वालों ने क्या कहा

iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू, देखिए सबसे पहले फोन खरीदने वालों ने क्या कहा

September 18, 2026
19-20 सितंबर को आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह, ढाई हजार से ज्यादा छात्रों को दी जाएंगी डिग्रियां, जानें कौन आएंगे

19-20 सितंबर को आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह, ढाई हजार से ज्यादा छात्रों को दी जाएंगी डिग्रियां, जानें कौन आएंगे

September 18, 2026
देहरादून में म्यूल अकाउंट से धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए, रहें सावधान

देहरादून में म्यूल अकाउंट से धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए, रहें सावधान

September 18, 2026
उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए दल रवाना

उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए दल रवाना

September 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू, देखिए सबसे पहले फोन खरीदने वालों ने क्या कहा
  • 19-20 सितंबर को आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह, ढाई हजार से ज्यादा छात्रों को दी जाएंगी डिग्रियां, जानें कौन आएंगे
  • देहरादून में म्यूल अकाउंट से धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए, रहें सावधान
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए दल रवाना
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.