Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Uk Fast Khabar September 24, 2026

ई-रिक्शा की टक्कर से घायल महिला को पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया था, वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था

रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में सुबह की सैर करने निकली प्रोफेसर की पत्नी एक ई-रिक्शा की चपेट में आ गईं. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें उपचार के लिए पहले रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया. वहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद आईआईटी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही पर अब सवाल खड़े हो गए हैं.

आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्श ने मारी टक्कर: जानकारी के मुताबिक, देश की नामचीन संस्थान आईआईटी रुड़की के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय 21 सितंबर सोमवार की सुबह अपने आवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. बताया गया है कि जैसे ही वह केमेस्ट्री विभाग के बाहर वाली सड़क पर पहुंचीं, तो इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने बाद वह नीचे गिर गईं और इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई.

देहरादून में इलाज के दौरान घायल की मौत: दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. परिजन उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल ले गए. मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई.

आईआईटी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता: घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई. आईआईटी परिसर में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद भी वाहनों की गति और आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है. बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले भी परिसर में कार की टक्कर से एक छात्रा के घायल होने की घटना सामने आई थी. बहरहाल, आईआईटी परिसर में सुरक्षा को लेकर चर्चा बनी हुई है.

आईआईटी रुड़की का बयान: आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि-

आईआईटी परिसर में हादसा हुआ है. इस हादसे में प्रोफेसर की पत्नी की उपचार के दौरान मौत हुई है. पूरा परिसर इस घटना से सदमे और शोर में है.
-सोनिका श्रीवास्तव, मीडिया सेल प्रभारी, आईआईटी रुड़की-

Continue Reading

Previous: NEET UG MBBS फेक सर्टिफिकेट केस: आरोपियों का बड़ा नेटवर्क, निलंबित लेखपालों का रिकॉर्ड है दागदार
Next: ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Related Stories

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

September 24, 2026
उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

September 24, 2026
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

September 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

September 24, 2026
उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

September 24, 2026
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

September 24, 2026
आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

September 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
  • उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे
  • ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल
  • आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.