Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आलाकमान से नाराज या सत्ता के लिए लड़ाई, जानें संगठन से उलट ‘हरदा’ की यात्रा के असली मायने

Uk Fast Khabar October 7, 2026

हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी यात्रा हाईकमान को नागवार गुजर रही है. रिपोर्ट- किरणकांत शर्मा

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज होती जा रही है. पार्टी एक तरफ चुनावी तैयारियों और संगठन को एकजुट करने की बात कर रही है. दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत अपनी अलग जनसंवाद यात्रा को लेकर चर्चाओं में हैं. खास बात है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर व्यक्तिगत कार्यक्रमों को आगे न बढ़ाने की नसीहत दी है. लेकिन इसके बावजूद हरीश रावत ने यात्रा जारी रखी है. ऐसे में अब 7 अक्टूबर को दिल्ली में उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात प्रस्तावित है.

कांग्रेस का कार्यक्रम या हरीश रावत का व्यक्तिगत अभियान: हरीश रावत लगातार यह कहते रहे हैं कि, उनकी यात्रा का उद्देश्य जनता से संवाद करना और लोगों का आभार जताना है. हल्द्वानी में भी उन्होंने कहा कि, ‘यात्रा का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है. वह कठिन दौर से गुजरने के बाद जनता का धन्यवाद करने निकले हैं’.

लेकिन दूसरी तरफ, प्रदेश प्रभारी की ओर से यात्रा को रोकने का आग्रह और उसके बावजूद रावत का यात्रा पर निकलना, कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को सामने ला रहा है. हालांकि हरीश रावत ने यह भी साफ किया कि, ‘यात्रा को कांग्रेस का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं बनाया है. वो अलग बात है कि इसमें कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं’. ऐसे में सवाल यही है कि यह यात्रा महज जनसंवाद है या इसके जरिए रावत अपनी राजनीतिक भूमिका और संगठन के भीतर अपनी शक्ति का संदेश भी दे रहे हैं?

हरीश रावत को चुनावी टीम में जगह नहीं, फिर शुरू हुआ अलग रास्ता: राजनीतिक जानकार सुनील दत्त कहते हैं कि,

हरीश रावत और कांग्रेस आलाकमान के रिश्तों में उतार चढ़ाव कोई नया नहीं है. 2012 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हरीश रावत मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में थे. लेकिन पार्टी नेतृत्व ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया. उस समय रावत समर्थक विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आई थी. उनके आवास पर समर्थकों ने नारेबाजी की और बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर असंतोष जताया था. बाद में राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं और 2014 में हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया.

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी टिकट और नेतृत्व को लेकर हरीश रावत की सक्रियता लगातार चर्चा में रही. उस समय कांग्रेस ने उन्हें चुनाव अभियान समिति की कमान दी थी. लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे और टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद बने रहे. अब 2027 के चुनाव से पहले स्थिति कुछ अलग है. इस बार हरीश रावत के पास पहले जैसी औपचारिक संगठनात्मक भूमिका नहीं है. लेकिन वह लगातार प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सक्रिय हैं. अप्रैल 2026 में उनके पार्टी गतिविधियों से 15 दिन के ब्रेक को भी उस समय राजनीतिक संदेश के रूप में देखा गया था. पार्टी नेतृत्व से उपेक्षित महसूस करने की बात सामने आई थी.
-सुनील दत्त, राजनीतिक जानकार-

क्या लड़ाई अगली पीढ़ी के लिए: हरीश रावत की मौजूदा सक्रियता के बीच उनके परिवार की राजनीतिक भूमिका सबसे अहम सवालों में से एक है. उनकी बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधायक हैं. 2022 में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी. जहां कांग्रेस लंबे समय से चुनाव नहीं जीत सकी थी. अब हरीश रावत अपने बेटे आनंद रावत की चुनावी दावेदारी को लेकर भी खुलकर इच्छा जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने खुद कहा है, उनकी दिली इच्छा है कि आनंद रावत इस बार चुनावी मैदान में उतरें और उनकी उत्तराखंडियत की सोच और उत्तराखंड से उनका रिश्ता आगे बढ़ाएं. यही नहीं, आनंद रावत को लेकर हरीश रावत ने अब अपना रुख भी काफी साफ कर दिया है. उनका कहना है कि,

अगर कांग्रेस को लगता है कि आनंद ऐसी किसी सीट पर पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ा सकते हैं, जहां कांग्रेस लंबे समय से नहीं जीती है तो उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए. रावत ने डीडीहाट जैसी सीट का उदाहरण देते हुए मजबूत उम्मीदवार की जरूरत की बात कही है. अगर पार्टी को आनंद से बेहतर उम्मीदवार मिलता है और उसके जीतने की संभावना अधिक मानी जाती है तो पार्टी उसे टिकट दे.
-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री-

‘एक परिवार एक टिकट’ फॉर्मूला, सबसे बड़ा सवाल: यहीं से कांग्रेस के पुराने ‘एक परिवार एक टिकट’ फॉर्मूले की चर्चा दोबारा शुरू हो जाती है. 2022 में भी हरीश रावत परिवार इसी सवाल के केंद्र में था. उस समय हरिद्वार ग्रामीण सीट पर अनुपमा रावत की दावेदारी और हरीश रावत के खुद चुनाव लड़ने की संभावना के बीच कांग्रेस के सामने परिवार को लेकर यही दुविधा थी. आखिरकार अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीतीं और अब वह विधायक हैं. अब सवाल यह है कि अगर अनुपमा फिर से प्रत्याशी बनती हैं और आनंद भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व परिवार के भीतर टिकट के सवाल को किस तरह देखता है? हरीश रावत ने भले ही फैसला पार्टी के हाथ में छोड़ने की बात कही हो लेकिन उनकी सार्वजनिक इच्छा ने इस मुद्दे को चुनावी चर्चा के केंद्र में ला दिया है. ऐसे में उनकी मौजूदा यात्राओं को सिर्फ धन्यवाद यात्रा के तौर पर देखने के बजाय परिवार की अगली राजनीतिक पारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

हरिद्वार से लेकर खानपुर तक सक्रियता: इसी बीच खुद हरीश रावत की चुनावी भूमिका को लेकर भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है. हाल ही में उन्होंने हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा का संकेत दिया था. इसके बाद खानपुर सीट को लेकर उनके दूसरे बेटे वीरेंद्र की सक्रियता और संभावित चुनाव लड़ने की चर्चा कई बार सामने आ चुकी है. ऐसे में सवाल है कि क्या हरीश रावत यात्रा के जरिए कांग्रेस में अपनी भूमिका को फिर से प्रभावी तरीके से स्थापित करना चाहते हैं.

भाजपा ले रही है चुटकी: भाजपा भी इस मामले में चुटकी लेने से पीछे नहीं हट रही है. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि,

हरीश रावत की यात्रा से उनके अपने परेशान हैं. भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हरीश रावत चाहते हैं कि आगामी चुनाव में उनके परिवार का ख्याल रखा जाए. लेकिन कांग्रेस उन्हें ये सब करने से रोक रही है. अब ये जनता को तय करना है कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस में सिर फुटव्वल होने लगा है तो बाद में क्या हालात होंगे?
-महेंद्र भट्ट, भाजपा अध्यक्ष, उत्तराखंड-

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती: पार्टी नेतृत्व चाहता है कि चुनाव से पहले सभी नेता एक साझा रणनीति और संगठनात्मक ढांचे के तहत काम करें. दूसरी तरफ हरीश रावत अपनी यात्रा को व्यक्तिगत जनसंवाद बता रहे हैं. इसमें कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है. कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की आपत्ति और इसके बाद भी यात्रा जारी रखने से यह साफ है कि दोनों पक्षों के कार्यक्रम और राजनीतिक प्राथमिकताओं के बीच अंतर मौजूद है. अब असली परीक्षा 7 अक्टूबर को दिल्ली मुलाकात के बाद होगी.

Continue Reading

Previous: लैंड फ्रॉड के लिए जिंदा को दिखाया मृत, श्मशान घाट से बनवा ली फर्जी रसीद, कॉलेज मालिक के बेटे, पत्नी समेत 3 पर मुकदमा
Next: उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.