Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Uk Fast Khabar October 7, 2026

किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था, आज चुनाव परिणाम आने वाला है

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के किच्छा और सिरौलीकलां में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. चुनाव बैलेट पेपर से होने के कारण मतगणना को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था. अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद आज मतगणना कराई जा रही है. मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लाठी वाले बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

किच्छा-सिरौली कलां निकाय चुनाव की मतगणना जारी: मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मतगणना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती को अंतिम रूप दिया गया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है मतगणना: मतगणना से एक दिन पहले मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अन्य अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मतगणना कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकासी व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए.

मतगणना से पहले हरीश रावत के बयान ने खड़ा किया विवाद: वहीं, मतगणना से पहले राजनीतिक बयानबाजी भी चर्चा में रही. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के लोग जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा. इसी दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाठी लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील की.

बीजेपी ने हरीश रावत के बयान पर दी प्रतिक्रिया: हरीश रावत के इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई. भाजपा के किच्छा के पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के लोग लाठी लेकर आएंगे, तो भाजपा की ओर से उन्हें फूल दिए जाएंगे. दोनों दलों के नेताओं के बयानों के बाद मतगणना से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है.

हालांकि प्रशासन का पूरा जोर मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं. मतगणना स्थल पर प्रवेश व्यवस्था को भी नियंत्रित रखा जाएगा.

सबकी निगाहें नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट पर: अब सभी की नजरें किच्छा और सिरौली कलां नगर निकाय चुनाव के परिणाम पर टिकी हैं. सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो चुकी. बैलेट पेपर खुल चुके हैं और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो सकता है. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मतगणना प्रक्रिया निर्धारित नियमों और सुरक्षा व्यवस्था के बीच करा जा रही है.

किच्छा में ये हैं प्रत्याशी: किच्छा नगर पालिका परिषद चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संदीप अरोड़ा हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह हैं.

सिरौली कलां में ये हैं प्रत्याशी: सिरौली कलां नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राशिदा बेगम को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने यहां किसी को अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर फरीन जहां भी अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में हैं.

Continue Reading

Previous: राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

Related Stories

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.