Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जन शिकायतें लंबित तो अधिकारी जवाबदेह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही और लालफीताशाही पर अपनाया कड़ा रुख ।

Uk Fast Khabar May 12, 2022

उन्होंने कहा कि शिकायतें गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारित की जानी चाहिए। लंबित मामले अधिक संख्या में रहे तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रत्येक सोमवार को सचिव स्तर पर मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित जन शिकायतों के समाधान की समीक्षा होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सुशासन को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर नौकरशाही और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली उनके निशाने पर रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले स्तर तक सुशासन दिखना चाहिए। जनता को अधिक सूहलियत दी जाए। जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाना चाहिए। अनावश्यक औपचारिकताएं समाप्त की जाएं। शिकायतों के प्रकरण तेजी से निपटाए जाएं। इससे संबंधित लंबित प्रकरण कम से कम रहने चाहिए।

समाज कल्याण व स्वास्थ्य की समीक्षा करेंगी राधा रतूड़ी:
मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की अलग से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक पहुंचें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। जिलों व तहसीलों में आम जनता से मुलाकात का समय निर्धारित किया जाए। तहसील दिवसों का रोस्टर तय होना चाहिए। बहुद्देश्यीय शिविरों के नियमित आयोजन और इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

अपणि सरकार पोर्टल पर अधिक सेवाओं को जोड़ें:
धामी ने कहा कि सुशासन जनता को महसूस होना चाहिए। इसमें फील्ड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें अच्छा परिणाम देने को प्रेरित किया जाना चाहिए। इस काम में जिलाधिकारी को टीम लीडर की भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक स्तर पर प्रभावी और सतत अनुश्रवण किया जाए। अपणि सरकार पोर्टल पर अधिक सेवाओं को जोडऩे की आवश्यकता है। उच्च स्तरीय बैठकों में स्पष्ट निर्णय लिए जाएं। उनका क्रियान्वयन तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

घर-घर सेवाएं देने को बनाएं पुख्ता योजना:
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कामकाज में तेजी लाने को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। विभागों के पास कितने मामले लंबित हैं, इसका ब्योरा आवश्यक है। ई-आफिस के अधिक उपयोग से पत्रावलियों की ट्रेकिंग आसानी से होती है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर आम जन को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुख्ता योजना तैयार की जाए। पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जाएगा। बेहतर परिणाम मिलने पर इसे पूरी तरह क्रियान्वित किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभ की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।

स्कूलों में पढ़ाएं वरिष्ठ अधिकारी:
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा की कि सरकारी स्कूलों का भ्रमण कर वहां बच्चों को पढ़ाएं। छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित किया जाना चाहिए। यह भी कहा कि सुशासन तब ही संभव है, जब व्यवहार में सुधार आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सीमम गवर्नेंस की बात की और उसे प्रभावी तरीके से लागू भी किया। प्रदेश में इस दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1905 और 1064 को और प्रभावी बनाने को कहा। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, आइटीडीए निदेशक अमित कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त और चम्पावत जिले को छोड़कर सभी जिलाधिकारी शामिल हुए।

चारधाम में और सुदृढ़ होगी व्यवस्था:
चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में चारधाम और यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए गई व्यवस्था का ब्योरा लिया। उन्होंने यात्रा मार्गों पर शौचालयों में स्वच्छता पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु किन-किन बातों का ध्यान रखें, इस बारे में पर्यटन और स्वास्थ्य विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सभी का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चारधाम यात्रा के साथ ही अन्य पर्यटक स्थलों की व्यवस्था की भी लगातार समीक्षा करें। यदि कहीं कोई कमियां हैं तो उन्हें तत्काल दूर कराया जाए।

Continue Reading

Previous: जनता विधायक नहीं, मुख्यमंत्री चुनने जा रही है – मंत्री गणेश जोशी
Next: उत्‍तराखंड के पांच धुरंधर खेल की दुनिया में कमा रहे नाम, चार आइपीएल 2022 में तो एक इंग्लैंड में मचा रहा है धमाल

Related Stories

सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी

सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी

July 28, 2026
देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026
Alert issued for very heavy rainfall in Uttarakhand; Char Dham Yatra suspended for two days; risk of flash floods.

Alert issued for very heavy rainfall in Uttarakhand; Char Dham Yatra suspended for two days; risk of flash floods.

July 28, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

July 28, 2026
सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी

सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी

July 28, 2026
बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट

बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट

July 28, 2026
देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट
  • सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी
  • बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट
  • देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.