Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऑल-इलेक्ट्रिक Mercedes-AMG GT SUV का खुलासा, मिलेगी 1,153 bhp की पावर और 700 Km की रेंज

Uk Fast Khabar October 20, 2026

Mercedes-Benz ने अपनी पहली AMG GT SUV पेश की है. यह AMG.EA इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म पर बना कंपनी का दूसरा मॉडल है.

हैदराबाद: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी पहली AMG GT SUV पेश की है, जो खास तौर पर AMG.EA इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म पर बना उनका दूसरा मॉडल है. इस कार को मई 2026 में पेश किया गया था. यह फुली इलेक्ट्रिक AMG GT 4-डोर की ही एक तरह के ‘सिस्टर मॉडल’ है और GT SUV में AMG की इलेक्ट्रिक सेडान वाली सभी तकनीकें शामिल की गई है, जिन्हें SUV बॉडी स्टाइल के फायदों के साथ जोड़ा गया है. नई GT SUV 2027 की शुरुआत में यूरोप में पेश की जाएगी, और यह तीन वेरिएंट्स – 53, 55 और 63 – में उतारी जाएगी.

Mercedes-AMG GT SUV का डिजाइन
नई AMG GT SUV में कुछ ऐसे डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इस साल की शुरुआत में पेश की गई सेडान से मिलते-जुलते हैं. कार में आगे की तरफ, हेडलैंप का आकार और बंद ‘पनामेरिकाना’ ग्रिल (जिसमें रोशनी का विकल्प भी है) इलेक्ट्रिक सेडान जैसे ही दिखाई देते हैं. वहीं कार के रियर प्रोफाइल में, एक ब्लैक-आउट सेंटर पैनल है, जिसमें तीन गोल टेल लैंप लगाए गए हैं और साथ ही एक किनारों तक फैली लाइटबार भी दी गई है.

इस SUV के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ज़्यादा चौकोर व्हील आर्च, फ्रंट बंपर पर बड़े वेंट, दरवाज़ों के निचले हिस्से पर बहुत कम क्लैडिंग, अगले व्हील्स के पीछे फेंडर वेंट, और एक ऊंची व सपाट रूफलाइन मिलती है, जो पीछे की तरफ झुकी हुई विंडशील्ड तक जाती है. इसके 55 और 63 वेरिएंट में टेलगेट के ऊपर एक एक्टिव स्पॉइलर भी दिया गया है, जो 150 kmph से ज़्यादा की रफ़्तार पर अपने आप खुल जाता है.

Mercedes-AMG GT SUV का इंटीरियर
कार के इंटीरियर पर नजर डालें तो, नई GT SUV में पांच लोगों के बैठने की जगह मिल जाती है, लेकिन इसके सेडान मॉडल के मुकाबले इसके लुक में बहुत कम बदलाव किए गए हैं. कार के डैशबोर्ड में GT 4-डोर EV जैसा ही ट्रिपल स्क्रीन लेआउट दिया गया है, जिसमें 14.0-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन ड्राइवर की तरफ झुकी हुई रहती है.

इसके अलावा, फ्रंट पैसेंजर के लिए 14.0-इंच की एक अलग डिस्प्ले भी ऑप्शन के तौर पर मिलती है. कार में आगे की सीटों के बीच, सेंट्रल फ्लोर कंसोल पर तीन रोटरी डायल दिए गए हैं. इसमें मिलने वाले अन्य फीचर्स के तौर पर मर्सिडीज की पैनोरमिक स्काईरूफ, एडजस्टेबल एम्बिएंट लाइटिंग, AI-इनेबल्ड वॉयस असिस्टेंट, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स और अन्य फीचर्स शामिल हैं.

Mercedes-AMG GT SUV के स्पेसिफिकेशन्स
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि, नई AMG GT SUV तीन ट्रिम लेवल में उतारी जाएगी, और हर एक में अलग-अलग पावर आउटपुट मिलने वाला है. इस रेंज की शुरुआत GT 53 से होगी, जिसमें डुअल-मोटर पावरट्रेन दिया गया है. यह 536 bhp की पीक पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, और इसके साथ 106 kWh की बैटरी को जोड़ा गया है. नई GT 53 में 668 km तक की रेंज मिलती है और यह 600 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग ले सकती है.

वहीं, GT 55 की बात करें तो इसके पिछले एक्सल में एक दूसरी इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जिसे इस SUV को ट्राई-मोटर पावरट्रेन मिलता है. इसका पीक आउटपुट बढ़कर 804 bhp और 1860 Nm हो जाता है. AMG GT 55 मॉडल में 106 kWh की बैटरी या फिर 128 kWh की बड़ी बैटरी का विकल्प मिलता है.

जहां इसकी छोटी बैटरी 585 km तक की रेंज देती है, वहीं बड़ी बैटरी 700 km (WLTP) तक की रेंज प्रदान करती है. चार्जिंग की बात करें तो, कार की बड़ी बैटरी 710 kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि छोटी बैटरी 600 kW तक की पीक DC चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

इसके अलावा, नई AMG GT 63 की बात करें तो इस कार में ट्राई-मोटर सेटअप को बरकरार रखा गया है, हालांकि इसका पावर आउटपुट सबसे ज्यादा है. इस कार का सेटअप 1153 bhp की पावर और 2000 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. नया GT 63 मॉडल दोनों बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा, और कंपनी का दावा है कि नई GT 55 की तुलना में इसकी रेंज में कोई बदलाव नहीं होगा.

Mercedes-AMG GT SUV की परफॉर्मेंस
कार के परफॉरमेंस की बात करें तो, AMG GT 53 सिर्फ 4.2 सेकंड में 100 kmph की रफ़्तार पकड़ सकती है, और 200 kmph तक पहुंचने में इस कार को सिर्फ 14.6 सेकंड लगते हैं. वहीं, इसका GT 55 मॉडल 100 किमी की रफ़्तार क्रमशः 3.1 सेकेंड में और 200 किमी की रफ्तार 9.9 सेकंड में हासिल कर लेता है, जबकि 63 मॉडल को 100 kmph की रफ़्तार पकड़ने में 2.7 सेकंड और 200 kmph की रफ़्तार पकड़ने में 7.2 सेकंड का समय लगता है.

इसके अलावा, AMG GT 53 मॉडल की टॉप स्पीड 250 kmph है, जबकि AMG GT 55 और GT 63 मॉडल की टॉप स्पीड 270 kmph है. ब्रेकिंग की बात करें तो नई GT 53 और GT 55 मॉडल में स्टैंडर्ड तौर पर स्टील ब्रेक मिलते हैं, हालांकि GT 55 में कार्बन-सिरेमिक ब्रेक का विकल्प भी है. वहीं AMG GT 63 मॉडल में कार्बन-सिरेमिक ब्रेक स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. सभी वेरिएंट्स में रियर एक्सल स्टीयरिंग भी स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है.

Continue Reading

Previous: दशहरा की तैयारियां पूरी, रुड़की और रुद्रपुर में धू-धू कर जलेगा 70 फीट ऊंचा रावण
Next: मणिपुर में हिंसा: उग्रवादियों ने तीन मैतेई लोगों की हत्या की, CM बंगले के बाहर प्रदर्शन

Related Stories

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

October 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान
  • केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन
  • 11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा
  • ‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.