Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

Uk Fast Khabar October 20, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने जनसांख्यिकीय बदलावों पर चिंता जताने के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मौक्रों को दी गई अपनी पुरानी सलाह का बचाव किया.

वाशिंगटन: फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पेरिस बहुत जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है. साथ ही उन्होंने यूरोप के भविष्य को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने सोमवार को कहा कि फ्रांस और पूरे यूरोप महाद्वीप का पूरी तरह से पतन हो जाएगा, अगर वे तुरंत अपनी सीमाओं को सील नहीं करते और उन प्रवासियों को बाहर नहीं निकालते जो अपने देशों से नफरत करते हैं.

व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए मुख्य रूप से अप्रवासन को जिम्मेदार ठहराया, और उन सुझावों को खारिज कर दिया कि यह शिक्षा या घरेलू नीति के मुद्दों से जुड़ा है.

ट्रंप ने कहा, “फ्रांस में जो कुछ हो रहा है वह बहुत दुखद स्थिति है, क्योंकि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है उसका संबंध इमिग्रेशन से है, स्कूलों से या किसी और चीज से नहीं. यह अप्रवास है. मैंने राष्ट्रपति मैक्रों से कहा था, अपने बॉर्डर बंद कर लो. मैंने उनसे यह बात पहली बार तब कही थी जब मैं उनसे मिला था, जो कि वर्षों पहले मेरे पहले कार्यकाल में था. अपनी बॉर्डर बंद कर लो, तुम्हें सिर्फ परेशानी के कुछ नहीं मिलने वाला है और उन्हें बहुत सारी परेशानियां मिल चुकी हैं. उन्होंने अपने देश में ऐसे लोगों को आने दिया है जो अपने देश से प्यार नहीं करते, वे उनकी इमारतों से प्यार नहीं करते, वे उनकी कला से प्यार नहीं करते.”

अमेरिकी नीतियों के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट और व्यापक भू-राजनीतिक दुष्प्रभावों को दंगों की वजह बताने वाले फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, ट्रंप ने जनसांख्यिकीय बदलावों पर चिंता जताने के साथ-साथ फ्रांसीसी नेता को दी गई अपनी पुरानी सलाह का बचाव किया.

ट्रंप ने कहा, “इमैनुएल मेरा दोस्त है. मैंने उससे बहुत समय पहले कहा था, तुम फ्रांस में बड़ी गलती कर रहे हो. तुम दुनिया भर से हर किसी को अंदर आने दे रहे हो. पूरी दुनिया आ रही है. जैसा कि आप जानते हैं, पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है. मैंने इमैनुएल से कहा था कि आपको अपने बॉर्डर बंद कर देनी चाहिए.”

फ्रांस की बॉर्डर पॉलिसी की तुलना अमेरिका से करते हुए, ट्रंप ने कहा, “हमने अपने बॉर्डर बंद कर दिए, उसने नहीं किए. और आपको क्या पता है? उसकी सीमाएं एक समस्या हैं, और उसे ऊर्जा के मामले में भी थोड़ी समस्या है, लेकिन उन्होंने अच्छा काम किया है, आप जानते हैं, वे दूसरों से बेहतर कर रहे हैं. लेकिन इमैनुएल को बहुत पहले अपने बॉर्डर बंद कर देने चाहिए थे, मैंने उससे ऐसा करने के लिए कहा था.”

जब उनसे यह पूछा गया कि वे यूरोप के भविष्य को किस तरह देखते हैं, तो ट्रंप ने चेतावनी दी कि यूरोपीय देशों को अपनी संप्रभुता बनाए रखने के लिए हिंसक प्रदर्शनकारियों और अपराधियों को बड़े पैमाने पर देश निकालना होगा. ट्रंप ने कहा, “अगर यूरोप अपने बॉर्डर बंद नहीं करता और अपराधियों को बाहर नहीं निकालता, जैसे प्रदर्शन करने वाले लोग, तो यूरोप खत्म हो जाएगा.”

उन्होंने कहा, “यूरोप को अपने बॉर्डर बंद करने होंगे, जैसा कि मैं उन्हें 10 साल से कह रहा हूं. उन्हें अपने बॉर्डर बंद करने होंगे, और उन्हें उन लोगों को बाहर निकालना होगा जो उनके देशों से नफरत करते हैं, नहीं तो वे खत्म हो जाएंगे. उनके पास बचने का कोई मौका नहीं होगा.”

फ्रांस, इटली और अन्य यूरोपीय देशों में अशांति का जिक्र करते हुए ट्रंप ने अपनी बात दोहराई कि हिंसा के लिए इमिग्रेशन जिम्मेदार है.

उन्होंने कहा, “जब मैं फ्रांस को देखता हूं, जब आप इटली को देखते हैं, जब आप सारी उथल-पुथल और नफरत को देखते हैं, तो यह स्कूल के बारे में नहीं है, यह उन लोगों के बारे में है जो देशों में आ रहे हैं और देशों से नफरत करते हैं. वे इमारतों से नफरत करते हैं, वे लोगों से नफरत करते हैं, वे कला से नफरत करते हैं. उन्हें अपने बॉर्डर बंद करने होंगे, और उन्हें उन बुरे लोगों को बाहर निकालना होगा.”

फ्रांस के बोर्डो शहर (Bordeaux) में भारी अशांति और बड़े पैमाने पर लूटपाट के बाद अधिकारियों ने एक हफ्ते के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है.

इससे पहले सोमवार को, फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने अधिकारियों को सोमवार शाम को कुछ शहरी इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया था. फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश लगातार दो दिनों से “अल्ट्रा-लेफ्ट ग्रुप्स” की वजह से हो रही हिंसक घटनाओं से जूझ रहा है, प्रदर्शन के दौरान म्युनिसिपल टाउन हॉल जला दिए गए और सैकड़ों दुकानों को लूट लिया गया.

फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ते संकट के बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को सुरक्षा में नाकामी की आलोचना की, जिसके कारण पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. साथ ही, उन्होंने आंतरिक मामलों के मंत्री लॉरेंट नुनेज का इस्तीफा नामंजूर कर दिया.

फ्रांस में अशांति के बाद 2,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Continue Reading

Previous: मणिपुर में हिंसा: उग्रवादियों ने तीन मैतेई लोगों की हत्या की, CM बंगले के बाहर प्रदर्शन
Next: 11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

Related Stories

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

October 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान
  • केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन
  • 11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा
  • ‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.