Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Explainer: स्व-गणना शुरू, एक क्लिक में घर बैठे ऑनलाइन भरें परिवार की डिटेल्स, जानें कब तक है मौका

Uk Fast Khabar November 18, 2026

9 आसान स्टेप्स में ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं. ध्यान रहे कि तय तारीख के भीतर ही यह काम करना होगा. विस्तार से पढ़ें.

हैदराबाद: चुनाव आयोग कई राज्यों में जनगणना 2027 का काम शुरू करवा चुका है. वहीं, अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. इसी सिलसिले में आयोग जनगणना 2027 का दूसरा फेज करवा रहा है. बता दें, इस महीने की 30 तारीख तक लोगों को स्व-गणना करनी है. उसके बाद जनवरी 2027 से जनगणना शुरू होगी.

हम बात कर रहे हैं कि स्व गणना की तो यहां 8 आसान स्टेप में इस पूरी प्रक्रिया को समझने की कोशिश करेंगे कि कैसे और क्या-क्या करना है.

चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में जनगणना 2027 के सेकेंड फेज की शुरुआत हो चुकी है. इन राज्यों की जनता जनगणना की वेबसाइट पर जाकर अपनी सारी डिटेल्स दे सकती है. इसके लिए वेबसाइट https://se.census.govin/ पर लॉगिन करना होगा.

अपनी सारी डिटेल्स को भरने के बाद निवासी को एक विशिष्ट स्व गणना पहचान संख्या मिलेगी. इस पूरे प्रॉसेस को पूरा करने के बाद इस विशिष्ट स्व गणना पहचान संख्या या आई-डी कहें, उसे गणना अधिकारी को शेयर करना होगा. बता दें, यह अधिकारी 1 नवंबर के बाद किसी भी दिन आपके घर आ सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें, कि इन राज्यों में जनगणना 2027 का काम 1 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा.

एक क्लिक में जानें स्व-गणना का पूरा प्रॉसेस

वेबसाइट पर जाएं और अपना राज्य और लैंग्वेज चुनें
स्व-गणना के लिए सबसे पहले आपको https://se.census.govin/ पर क्लिक करें. उसके बाद अपने राज्य के सेलेक्ट करें. उसके बाद अपनी भाषा का चयन करें. इसके बाद सावधानीपूर्वक सभी निर्देशों को पढ़ें और जो सही लगे उस पर टिक करते जाएं.

अपना कॉन्टेक्ट नंबर दर्ज करें.
अगले स्टेप में आपको आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. जैसे ही मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे. एक ओटीपी आएगा. उसके सब्मिट कर दें. इसके बाद आपको अपनी लोकेशन भरनी होगी. इसका साफ मतलब यह है कि आप किस जिले से आते हैं और किस क्षेत्र में आप रहते हो. यहां यह बात ध्यान रखने वाली है कि आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज कराया है, वह जनगणना 2027 के पहले फेज में दर्ज कराए गए नंबर से मेल खाता हो. जब आपका नंबर मेल खा जाएगा तो HLO (मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना / Houselisting and Housing Operations) के दौरान परिवार के स्थान की डिटेल्स (ग्राम/नगर, वार्ड, उप जिला, जिला और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र) दिखाने वाला एक आइकन शो होगा. यह आइकन यह पुष्टि करता है कि यह शख्स वर्तमान में भी उसी स्थान पर रह रहा है. अगर आपने हां किया तो मूल जानकारी वाला पेज ओपन हो जाएगा. अगर नहीं चुना है तो मूल जानकारी वाला पेज मैप इंटरफेस पर स्थान चिह्नित करने के बाद ही ओपन होगा.

अगर मोबाइल नंबर मेल नहीं खाया तब क्या होगा
अगर आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज किया है, वह मेल नहीं किया तो एक पॉप-अप मैसेज आएगा. मैसेज होगा कि क्या आप इसी नंबर से आगे बढ़ना चाहते हैं या कोई दूसरा नंबर दर्ज करेंगे. दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए ‘अन्य मोबाइल नंबर दर्ज करें’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आगे बढ़े पर क्लिक करना होगा.

निवास स्थान की डिटेल्स भरें
एक पॉप-अप मैसेस उपयोगकर्ताओं को अपने निवास स्थान को जानने के लिए मैप इंटरफेस का प्रयोग करने संबंधी निर्देश पढ़ने के लिए कहेगा. इस मैप में जिला, उप जिला, गांव/नगर का चुनाव करें. इसके बाद एक और मैसेज आएगा. इस मैसेज के जरिए पूछा जाएगा कि क्या आपने निवास स्थान पर मोबाइल डिवाइस के जरिए स्व-गणना कर रहे हैं और मोबाइल लोकेशन का प्रयोग करने के लिए सहमत हैं.
अगर आपका उत्तर हां में है चुना जाता है तो मैप का मार्कर मोबाइल डिवाइस लोकेशन अपने आप ले लेगा. यहां ध्यान रखने बात यह है कि अपने निवास स्थान के सटीक स्थान को चिह्निन करने के लिए मार्कर को सेट भी कर सकते हैं.
अगर नहीं का ऑप्शन चुनते हैं तो ग्राम/नगर/इलाका/टोला/पड़ोस वाला फील्ड एक्टिव हो जाएगा. संबंधित स्थान को भरें. उसके बाद मेल खाने वाले स्थान ड्रॉप डाउन लिस्ट में आपको दिखाई देंगे. आप अपने निवास के सबसे पास वाले विकल्प को चुन सकते हैं.

निवास स्थान की पुष्टि करें
निवास स्थान को दिखाने वाला एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा. अगर कुछ बदलाव है तो रिसेट का ऑप्शन चुन सकते हैं. वहीं, सब ठीक है तो आगे बढ़ने के लिए स्क्रीन की लास्ट में सब्मिट पर क्लिक करें और आगे बढ़ जाएं.

देने होंगे प्रश्नों के जवाब
अपने परिवार के सभी सदस्यों की मूल जानकारी देने के लिए फॉर्म-14 भरना होगा. सभी सदस्यों की सही-सही जानकारी भरें. उसके बाद आगे बढ़ने के लिए प्रश्न 7 से 40 तक के ऑप्शन पर जाएं औऱ क्लिक करें. क्लिक करते ही एक पॉप-अप दिखाई देगा. जिसमें सभी सदस्यों की पूरी जानकारी और उनपर लागू होने वाले 2 प्रश्नों के बारे में भी बताया जाएगा. जिले आप भरेंगे.

ई-मेल पर चाहिए तो यह करें
सारी डिटेल्स आपको अपनी ई-मेल पर देखने के लिए सदस्य को सेलेक्ट करें. ई-जनगणना लिस्ट में उस परिवार सदस्य का चुनाव किया जाता है, जिसके लिए आप ई-मेल चाहते हैं.

सामान्य जानकारी
इसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दिखाई देती है. इसमें सभी लोगों की विस्तृत संख्या और डिटेल्स शो होती है. अगर नए सदस्य को जोड़ना चाहते हैं तो ‘सदस्य जोड़े’ बटन पर क्लिक करना होगा. इससे नए सदस्य जोड़े जा सकेंगे.

सभी सदस्यों की डिटेल्स
परिवार के सभी सदस्यों को जोड़ने के लिए ड्रॉप-डाउन लिस्ट का भी प्रयोग कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर इसमें संशोधन भी किया जा सकता है. अगर नहीं करना है तो सारी डिटेल्स चेक करने के बाद ‘सदस्य का विवरण सहेंजे’ ऑप्शन कर क्लिक करें. सारी डिटेल्स सेव हो जाएंगी.

इसके बाद आप परिवार प्रस्तुत करें ऑप्शन पर क्लिक करके देख सकते हैं. यह लास्ट ऑप्शन होगा. इसके बाद ‘डेटा प्रस्तुत करें’ पर क्लिक करें. इसमें आप कोई भी संशोधन नहीं कर सकते हैं. जब जनगणना अधिकारी आपके घर आएगा, तो आपके द्वारा दी गई जानकारी का डेटा से मिलान करेगा.

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह स्व-गणना का कार्य आपको तय तिथि के भीतर ही करनी होगी. उसके बाद किया तो यह मान्य नहीं होगा. अगर आपका प्रॉसेस सफल हो गया है तो P से शुरू होने वाली 11 डिजिट की एक SE ID जनरेट हो जाएगा और स्व-गणना सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद दिखाई जाएगी. यह आई-डी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा भी भेजी जाएगी. इसको संभालकर रख लें. जब कोई अधिकारी आए तो उसे दिखाएं.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड की यह औषधि कैंसर के उपचार में कारगर; लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध से जगी उम्मीद
Next: बेरीनाग में युवा व्यापारी की मौत के बाद जागे एंबुलेंस प्रभारी, 1 दिसंबर से 108 की 24 घंटे सेवा, कांग्रेस ने 20 लाख का मुआवजा मांगा

Related Stories

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

November 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया
  • उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं
  • उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.