Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

न आंखों की रोशनी, न सरकारी सहारा, फिर भी सुंदर बाफिला ने नहीं मानी हार, सुरीली आवाज की दुनिया है कायल

Uk Fast Khabar November 23, 2026

दिव्यांग होने के बाद भी सुंदर बाफिला आर्थिक तंगी और सरकारी उपेक्षा के बावजूद अपने संगीत के जुनून को जीवित रखे हुए हैं.

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यहां संघर्षों के बीच भी ऐसे हुनरमंद लोग अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं, जिनकी जिंदगी किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं. पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग विकासखंड के बडेत गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर बाफिला भी ऐसी ही एक प्रतिभा हैं. आंखों की रोशनी ने उनके जीवन में कई मुश्किलें खड़ी कीं, लेकिन संगीत के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ. आर्थिक तंगी और सरकारी उपेक्षा के बीच सुंदर आज भी अपने सुरों के सहारे पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

सुंदर बाफिला ने महज सात वर्ष की उम्र से गीत गाना शुरू कर दिया था. बचपन से ही संगीत के प्रति उनका लगाव था. अपनी गायकी के दम पर उन्होंने वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित इंडियन आइडल सीजन-5 के ऑडिशन में प्रतिभाग किया. यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चौथे राउंड तक जगह बनाई और करीब 80 हजार प्रतिभागियों के बीच टॉप-20 में पहुंचने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए. यह उपलब्धि उनके संघर्ष और प्रतिभा की बड़ी मिसाल है. सुंदर ने ईटीवी के ‘झुमिगो उत्तराखंड’ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया और कुमाऊं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर तक अपनी गायकी का हुनर दिखाया.

लोकगायक स्वर्गीय पप्पू कार्की और स्वर्गीय प्रह्लाद मेहरा को वह अपना गुरु और प्रेरणास्रोत मानते हैं. सुंदर खुद के लिखे और तैयार किए गीत भी गाते हैं. क्षेत्र में आयोजित होने वाले मेले, महोत्सव और रामलीलाओं में उन्हें गायकी के लिए आमंत्रित किया जाता है.सुंदर बताते हैं कि उनकी आंखों की रोशनी की समस्या के उपचार के लिए उन्हें दिल्ली तक ले जाया गया, लेकिन वहां भी रोशनी से जुड़ी समस्या के चलते उनका उपचार नहीं हो पाया. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और संगीत को ही अपनी जिंदगी का सहारा बना लिया.

दुखद पहलू यह है कि इतनी प्रतिभा और संघर्ष के बावजूद सुंदर को आज तक सरकार की ओर से कोई विशेष सहायता नहीं मिल पाई है. उनका कहना है कि दिव्यांग पेंशन भी समय पर नहीं मिलती. आर्थिक रूप से कमजोर और दूसरों पर निर्भर रहने वाले दिव्यांग लोगों के लिए पेंशन ही बड़ा सहारा होती है. ऐसे में पेंशन मिलने में देरी उनकी मुश्किलें और बढ़ा देती है. सुंदर की कहानी सिर्फ एक लोकगायक के संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के सामने भी सवाल है, जहां प्रतिभा तो मौजूद है, लेकिन उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और सहयोग का अभाव है. आंखों की रोशनी भले ही उनका साथ न दे सकी, लेकिन सुरों की रोशनी से वह आज भी अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं.

Continue Reading

Previous: मसूरी में सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, दोस्त पर हत्या का आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस
Next: आज ही निपटा लें जरूरी काम! कल कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें हफ्ते भर का शेड्यूल

Related Stories

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026
Gold Rate Today: सोने में जारी रहेगी गिरावट? 1 साल के लो से गोल्ड 1,24,520 पर; जानें 22K-24K का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोने में जारी रहेगी गिरावट? 1 साल के लो से गोल्ड 1,24,520 पर; जानें 22K-24K का लेटेस्ट रेट

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • Gold Rate Today: सोने में जारी रहेगी गिरावट? 1 साल के लो से गोल्ड 1,24,520 पर; जानें 22K-24K का लेटेस्ट रेट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.