Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कैलाश विजयवर्गीय बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को सौंपेंगे उत्तराखंड प्रवास की रिपोर्ट

Uk Fast Khabar October 18, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास की रिपोर्ट दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगे। प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी साझा की। साथ ही राज्य में हुए घटनाक्रमों पर त्वरित निर्णय और कार्रवाई के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई।
उन्होंने कहा कि घटनाएं नहीं रोकी जा सकतीं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इन पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया रही। हर घटना में सरकार की प्रतिक्रिया संतोषजनक रही है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा और कहा कि वे यह यात्रा क्यों कर रहे, पता नहीं। भारत तोड़ो का काम तो उनके नाना ने किया था। भारत जोड़ो का काम भाजपा ने किया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटा दी। आज वहां तिरंगा लहरा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने तीन दिनों में हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक कई बैठकें की। इस दौरान सरकार व संगठन के मध्य बेहतर तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है और यहां विकास भी खूब हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस सीमांत प्रदेश के विकास में रुचि नहीं ली, लेकिन जब से भाजपा केंद्र में आई है, तब से सीमांत क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दिया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तो यहां का विकास कर ही रही, राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक से हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिला फीडबैक इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रधानमंत्री द्वारा भेजा जा रहा एक-एक रुपया सीधे लाभार्थी को मिल रहा है, जो हमारी नीति व नीयत का प्रमाण है।

पारदर्शी ढंग से कार्य कर रही सरकार:
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से कार्य कर रही है और मंत्री भी। प्रधानमंत्री के भी इस बारे में निर्देश हैं। बीते दिवस कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक में भी इस विषय पर चर्चा हुई। भ्रष्टाचार पर भाजपा एकदम सख्त है।

सरकार पर अंगुली नहीं उठा सकते:
विधानसभा के भर्ती प्रकरण पर उन्होंने कहा क्या यह धामी सरकार के कार्यकाल में हुआ। जैसे ही प्रकरण संज्ञान में आया सरकार ने तत्काल निर्णय लिया। नियुक्तियां निरस्त हुईं। यह बात सही है कि अदालत ने फिर से अनुमति दी है। सरकार ने अपनी ओर से कार्रवाई की, इसलिए उस पर अंगुली नहीं उठा सकते। साथ ही प्रश्न किया कि क्या निर्णय आने से पहले ही किसी को अपराधी घोषित कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
मंत्रियों से जिलों के प्रवास की अपेक्षा:
विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड चेक नहीं किया। उनसे केवल अनौपचारिक चर्चा की। साथ ही जिलों के प्रभारी मंत्रियों से अपेक्षा की है वे जिलों में नियमित प्रवास करें। उन्होंने बताया कि पार्टीजनों ने कई संगठनात्मक सुझाव दिए हैं।

खड़गे क्या परिवर्तन करेंगे:
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो कांग्रेस है, उसकी तुलना किसी से नहीं कर सकते। सोनिया व राहुल गांधी के उम्मीदवार 80 साल के मल्लिकार्जुन खडग़े हैं, वे क्या परिवर्तन करेंगे। वैसे भी कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री व अध्यक्ष बनाती है, जो चेहरा सामने दिखे और पीछे कोई अन्य चेहरा हो।

 

 

Continue Reading

Previous: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे दून, की उत्‍तराखंड में नई शिक्षा नीति की शुरुआत
Next: उत्तराखंड में छह माह के अंदर राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस होगी तैनात, सरकार ने बनाया यह प्‍लान

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.