Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में 15 नवंबर के बाद हो सकता है विधानसभा सत्र, स्‍पीकर ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक

Uk Fast Khabar November 1, 2022

विधानसभा के आगामी सत्र के लिए कसरत शुरू हो गई है। सत्र 16 दिसंबर से पहले होना है। इस कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सत्र की तिथि और स्थान को लेकर विमर्श हुआ।

राय लेने के उद्देश्य से बुलाई सर्वदलीय बैठक:
यह पहला अवसर है, जब सत्र की तिथि घोषित होने से पहले ही राय लेने के उद्देश्य से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। साथ ही इसमें निर्दलीय विधायकों को भी आमंत्रित किया गया। जिस तरह के संकेत मिले हैं, उससे यही लगता है कि सत्र के लिए 15 नवंबर के बाद की तिथि घोषित की जा सकती है।

विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी:
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी राय आई, उससे वह मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगी। सत्र कब और कहां होगा, यह निर्णय लेना सरकार का काम है। सत्र देहरादून में हो अथवा ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में, इसके लिए विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है।
विधानसभा भवन के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और निर्दलीय विधायक संजय डोभाल उपस्थित थे।

कहां आयोजित किया जाए सत्र:
बैठक में सत्र की तिथि और इसे देहरादून या गैरसैंण में कहां आयोजित किया जाए, इसे लेकर विचार किया गया। बताया गया कि इस बारे में सभी ने अपनी बात रखी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि वह सदन में सत्तापक्ष व विपक्ष, सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र को लेकर राय जानने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी। निर्दलीय विधायकों को इसमें आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया गया। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गैरसैंण जनभावनाओं का केंद्र है और वहां सत्र होने चाहिए। बजट सत्र तो हर हाल में गैरसैंण में ही होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सदन प्रदेश की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और यह सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे सदन की मर्यादा और नियमों के बीच उस जनता की चिंता को आवाज दें, जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विधानसभा में सचिव की नियुक्ति के लिए कसरत चल रही है।

गैरसैंण में होना चाहिए विस सत्र : आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गैरसैंण हमारी प्रतिबद्धता है और विधानसभा का सत्र वहीं होना चाहिए। अब तो गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बन चुकी है। वहां टेंट में भी सत्र हो चुके हैं और दिसंबर में सत्र हुए हैं। आर्य ने बताया कि यही बात उन्होंने सर्वदलीय बैठक में भी रखी। सत्र कब और कहां हो, इस पर सरकार को निर्णय करना है।

Continue Reading

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के सलाहकार के स्वजन की कंपनी पर लटकी तलवार, मनी लांड्रिंग की जांच बैठी
Next: हिमाचल और गुजरात में रहेगी धामी की धमक, प्रचार अभियान में भरपूर उपयोग करेगी भाजपा

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.