Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चुनावी रणनीतियों को तौल रहा पक्ष-विपक्ष

Uk Fast Khabar December 22, 2022

हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात के विधानसभा और दिल्ली नगर निगम के चुनावों में पक्ष-विपक्ष ने जो रणनीति अपनाई, उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार 2024 के लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उसका गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं।
दिल्ली नगर निगम में 15 साल बाद क्यों सत्ता हाथ से फिसली, यहां भाजपा इसकी भी विवेचना कर रही है, क्योंकि अगले ही साल उत्तराखंड में भी निकाय चुनाव होने हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड में भाजपा का प्रदर्शन शत-प्रतिशत सफलता का रहा है। राज्य की पांचों सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को करारी मात दी।
अब पार्टी के समक्ष आगामी लोकसभा चुनाव में अपने इसी प्रदर्शन की पुनरावृत्ति की चुनौती है, ताकि जीत की हैट्रिक लगाई जा सके। गुजरात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृह राज्य है, लिहाजा मतदाताओं पर उनका जादू सिर चढ़कर बोला। गुजरात जन्मभूमि तो उत्तराखंड भी प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि की तरह ही रही है।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कमाल दिखाता रहा है मोदी मैजिक:
चाहे वर्ष 2000 से पहले अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय इस क्षेत्र में संगठन में निभाई गई भूमिका की बात हो या फिर वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उत्तराखंड को दी गई कई सौगात की, सच तो यह है कि देवभूमि में भी मोदी मैजिक लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपना कमाल दिखाता रहा है।
चार धाम आल वेदर रोड एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं इस अवधि में उत्तराखंड को मिली हैं, जो वर्ष 2014 से पहले कभी नहीं हुआ।
जहां तक हिमाचल की बात है, उत्तराखंड की इसके साथ कई समानताएं हैं। राजनीतिक, सामाजिक परिवेश से लेकर संस्कृति तक में ये दोनों पड़ोसी राज्य काफी कुछ एक जैसे हैं। दोनों राज्यों में हर विधानसभा चुनाव में सत्ता में बदलाव की परंपरा रही है। उत्तराखंड में यह मिथक इस बार टूट गया, लेकिन हिमाचल में नहीं।
उत्तराखंड में भाजपा नेता हिमाचल में हार को लेकर कह रहे हैं कि यहां पार्टी ने समय रहते परिस्थितियों को भांप सरकार में नेतृत्व परिवर्तन का कदम उठा एंटी इनकंबेंसी को न्यून करने में सफलता पाई, जबकि हिमाचल में जमीनी सच्चाई से आंखें फेर लेने का परिणाम पराजय के रूप में सामने आया।

हिमाचल में कांग्रेस की कामयाबी:
भाजपा के रणनीतिकार मान रहे हैं कि भू राजनीतिक परिस्थितियों की अनदेखी, पार्टी के अंदरूनी असंतोष का समय पर उपचार न करना और बागी तेवरों पर एक सीमा तक ही नियंत्रण बना पाना, भाजपा की हार के मुख्य कारण रहे, जिनसे उत्तराखंड में भी सबक लिया जाना चाहिए।
हिमाचल में कांग्रेस की कामयाबी को देखा जाए तो पार्टी नेता भाजपा सरकार के विरुद्ध एंटी इनकंबेंसी के अलावा कर्मचारी असंतोष को इसका प्रमुख कारण बता रहे हैं। उत्तराखंड में भी कांग्रेस 2024 में इसी के अनुसार रणनीति अख्तियार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
पार्टी चाहती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा उत्तराखंड में चरम पर पहुंच जाए। पार्टी को भरोसा है कि इस चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार की एंटी इनकंबेंसी उसे फायदा पहुंचाएगी। कांग्रेस ने हिमाचल के नतीजे आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर उत्तराखंड में कर्मचारियों को अपने पक्ष में लामबंद करने की शुरुआत भी कर दी।
यद्यपि यह सच है कि पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने इसके बूते कर्मचारियों को लुभाने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन अब हिमाचल की देखादेखी यहां भी कांग्रेस की उम्मीदें एक बार फिर परवान चढ़ने लगी हैं। कह सकते हैं कि उत्तराखंड कांग्रेस हिमाचल को इस दृष्टिकोण से केस स्टडी मानकर अध्ययन में जुट गई है। वैसे कांग्रेस गुजरात में मिली करारी शिकस्त देख सहमी हुई भी है।

जब गुजरात में 27 साल और केंद्र की आठ साल की इनकंबेंसी के बावजूद कांग्रेस वहां भाजपा से पार न पा सकी तो फिर उत्तराखंड में सात साल एवं केंद्र की 10 साल की एंटी इनकंबेंसी का मुकाबला 2024 में किस तरह किया जाए, यह सवाल पार्टी नेताओं को मथ रहा है। अब उत्तराखंड के दृष्टिकोण से दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणामों का विश्लेषण किया जाए भाजपा हार के कारणों का तोड़ तलाशने में अब दिन-रात एक करे तो आश्चर्य नहीं होगा।
वे क्या कारण रहे, जिनकी मौजूदगी से पार्टी को 15 साल बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव में सत्ता गंवानी पड़ी, इस पर भाजपा विशेष रूप से मंथन में जुटी है, ताकि उत्तराखंड में इसकी पुनरावृत्ति निकाय चुनाव में न हो। भाजपा के लिए राहत की बात यह है कि यहां आम आदमी पार्टी लगभग अस्तित्वविहीन है, जबकि कांग्रेस लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तरह निकायों में भी फिलहाल बहुत मजबूत नहीं दिखती।

Continue Reading

Previous: Uttarakhand Cabinet Meeting : प्रदेश में 15 नए शहर होंगे विकसित, हाइड्रो प्रोजेक्ट के लाइसेंस शुल्क में कटौती
Next: उत्तराखंड एकीकृत औद्यानिकी विकास परियोजना लांच, मुख्यमंत्री धामी ने कहा : गेम चेंजर साबित होगा कीवी

Related Stories

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

October 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान
  • केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन
  • 11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा
  • ‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.