Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड एकीकृत औद्यानिकी विकास परियोजना लांच, मुख्यमंत्री धामी ने कहा : गेम चेंजर साबित होगा कीवी

Uk Fast Khabar December 22, 2022

औद्यानिकी को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने मंगलवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी (जाइका) से वित्त पोषित 526 करोड़ रुपये की लागत वाली उत्तराखंड एकीकृत औद्यानिकी विकास परियोजना लांच की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में विभिन्न बाह्य सहायतित एजेंसियां कई क्षेत्रों में परियोजनाओं की स्वीकृति में विशेष रुचि दिखा रही हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। औद्यानिकी के क्षेत्र में यह पहली योजना है, जो चार जिलों टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल व पिथौरागढ़ में किसान उत्पादक संगठनों के सहयोग से संचालित की जाएगी।
योजना में कीवी फलोत्पादन को मुख्य रूप से गेम चेंजर फसल के रूप में सम्मिलित करने के साथ ही सेब की अति सघन बागवानी को प्रमुखता से शामिल किया गया है। साथ ही सप्लाई चेन को सशक्त बनाया जाएगा।

बागवानी की दिशा में सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए:
मुख्य सेवक सदन में मंगलवार शाम आयोजित परियोजना के लांचिंग समारोह से दिल्ली से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की भाैगौलिक परिस्थितियां और जलवायु कृषि व औद्यानिकी फसलों के उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसे देखते हुए बागवानी की दिशा में सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
किसानों की आय में बढ़ोतरी को मौनपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। नेशनल बी बोर्ड ने राज्य में राष्ट्रीय मौनपालन एवं शहद मिशन के तहत 4.68 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके तहत नैनीताल के ज्योलीकोट में शहद संग्रहण एवं प्रसंस्करण इकाई, गुणवत्ता सुनिश्चित करने को टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी। शहद को देश-विदेश तक पहुंचाने को इसकी ब्रांडिंग व विपणन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित मेगा फूड पार्क में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उद्यमियों को स्टांप शुल्क, बैंक के ब्याज, मंडी से फल-सब्जी की खरीद पर मंडी शुल्क, बिजली बिल व जीएसटी में छूट दी जा रही है।
मौसम आधारित फसल बीमा योजना में ओलावृष्टि से सेब को पहुंचने वाली क्षति को भी शामिल किया गया है। नाबार्ड से 10 करोड़ की लागत वाली क्लाइमेट स्मार्ट माइक्रो इरिगेशन सिस्टम का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त सेब पौध की उपलब्धता को उत्तरकाशी के भटवाड़ी में टिश्यू कल्चर लैब स्थापित की गई है।
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक औद्यानिकी के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने को प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को रूफ गार्डनिंग के क्षेत्र में भी अहम योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसमें पायलट प्रोजेक्ट के तहत देहरादून जिले को शामिल किया गया है।
अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के दृष्टिगत फील्ड में ज्यादा समय देने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि औद्यानिकी से संबंधित योजनाएं राज्य में पलायन की रोकथाम में मददगार साबित होंगी। कार्यक्रम में सचिव डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निदेशक उद्यान डा एचएस बवेजा, निदेशक कृषि गौरीशंकर, निदेशक रेशक एके यादव, जाइका के प्रतिनिधि जून वातानाबे, अनुराग सिन्हा, मारिया काटो आदि उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: चुनावी रणनीतियों को तौल रहा पक्ष-विपक्ष
Next: मुख्यमंत्री धामी का एलान, उत्‍तराखंड के युवा हो जाएं तैयार, इस विभाग में होगी एक हजार पदों पर भर्ती

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.