Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

10 प्वाइंट्स में समझें उत्तराखंड को बजट 2023 से क्या मिला, BJP को मिशन 2024 कितनी मिलेगी कामयाबी?

Uk Fast Khabar February 3, 2023

अधिकांश पहाड़ी भूगोल के राज्य उत्तराखंड में वेतनभोगी कर्मचारी वर्ग, जिसमें लगभग तीन लाख सरकारी और लगभग इतने ही निजी व असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी भी शामिल हैं, के साथ ही युवाओं और महिलाओं को बजट में मिली सौगात ने भाजपा को वर्ष 2024 के चुनावी लक्ष्य को साधने का बड़ा अवसर प्रदान कर दिया।
मतदाताओं के इन सबसे बड़े और महत्वपूर्ण दबाव समूह को अपने पक्ष में सहेजने की राह प्रशस्त होने से भाजपा को खासी राहत मिली है। इसके अलावा पर्यटन विकास और एमएसएमई के क्षेत्र को लेकर केंद्र सरकार ने बजट में जो प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है, उसका भी लाभ उत्तराखंड को मिलना तय है। डबल इंजन की सरकार होने के नाते उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट से बड़ी उम्मीदें थीं और कहा जा सकता है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस लिहाज से धामी सरकार को बड़ा अवसर प्रदान कर दिया है।
अगले वर्ष लोकसभा चुनाव हैं और उत्तराखंड में भाजपा के समक्ष पिछले दो लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। वर्ष 2014 व 2019 में राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा ने परचम फहराया था। ऐसे में यह चुनाव पूर्व अंतिम पूर्ण बजट था, जिसमें शामिल किए गए प्रविधानों ने भाजपा शासित राज्यों को सुविधाजनक स्थिति में ला खड़ा किया है।
उत्तराखंड में सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की संख्या छह से सात लाख से अधिक है। आयकर छूट की सीमा बढऩे से इस तबके को सीधा लाभ मिलेगा। कांग्रेस सरकारी कर्मचारियों को भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद करने का कोई मौका नहीं चूकती। इन दिनों पुरानी पेंशन योजना को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार की घेराबंदी की रणनीति बनाने में जुटी है।
भाजपा सरकार और संगठन की कोशिश रही है कि कर्मचारी वर्ग कांग्रेस के साथ न जाए और बजट में आयकर छूट के नए प्रविधान काफी हद तक उसकी मंशा को पूरा कर सकते हैं। खासकर अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कहा जा सकता है कि फिलहाल इस मोर्चे पर भाजपा अब कांग्रेस पर बढ़त बनाने की स्थिति में है।
केंद्रीय बजट में पर्यटन विकास को लेकर सरकार ने अपना जो दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है, उसका उत्तराखंड को सीधा लाभ मिलेगा। पर्यटन उत्तराखंड के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत है। राज्य में पहले से ही चार धाम आल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और रोपवे परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उत्तराखंड में पर्यटन विकास वैसे भी केंद्र सरकार की प्राथमिकता में रहा है।
अब बजट में जिस नई योजना, ‘देखो अपना देश’ की घोषणा की गई है, उसकी अवधारणा पर उत्तराखंड पूरी तरह खरा उतरता है। यहां के सीमांत क्षेत्र को देखे बगैर पर्यटन के लिहाज से पूरा देश देखा ही नहीं जा सकता। इस नई योजना के धरातल पर उतरने से राजस्व और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होना तय है। पर्यटन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने से राज्य में नए पर्यटक स्थलों के विकास की संभावनाओं को बल मिलेगा।
बजट में सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के प्रति सरकार ने काफी दरियादिली दिखाई है। अगर राजनैतिक दृष्टिकोण से देखें तो सरकार का एमएसएमई को प्रोत्साहन देने वाले कदमों से उद्योग जगत को राहत मिलने जा रही है, जो अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रत्यक्ष और परोक्ष, दोनों रूप में मदद करेगा।
उत्तराखंड में वैसे भी एमएसएमई क्षेत्र के विकास की काफी अधिक संभावनाएं हैं। अगर राज्य में इस क्षेत्र में निवेश में बढ़ोतरी होती है तो यह अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन, दोनों तरह से भाजपा सरकार को संबल प्रदान करेगा।
रोजगार के अवसरों की उपलब्धता बेरोजगार युवाओं को निश्चित रूप से आकर्षित करेगी। इसी तरह बजट में महिलाओं के लिए भी कुछ लुभाने वाली योजनाओं का उल्लेख है, जिनके धरातल पर उतरने की स्थिति में लाभ प्रदेश सरकार के ही हिस्से आएगा। समग्र रूप से देखा जाए तो कर्मचारी, युवा और महिलाओं के लिए किए गए बजट प्रविधानों ने भाजपा के लिए 2024 की लड़ाई को भाजपा के लिए आसान तो बना ही दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट ने कहा कि आम बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है। टैक्स स्लैब की घोषणा और इनकम टैक्स में छूट बढ़ा कर मध्यम वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाई गई है। हिमालयी क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और पर्यटन के लिए अलग से बजट में प्रविधान प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करेगा।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में जनवरी में दो प्रतिशत की कमी, चार राज्य ही देवभूमि से बेहतर स्थिति में
Next: डेढ़ साल में आठ परीक्षाओं में गड़बड़ी आई सामने, पांच रद, 66 आरोपित किए गिरफ्तार

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.