Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Paper Leak: हरीश रावत ने प्रदेश सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- ‘भाजपा के आरोप का अर्थ है, हम सही दिशा में हैं’

Uk Fast Khabar February 13, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज प्रकरण में प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने भाजपा की ओर से कांग्रेस पर राजनीति करने के आरोपों को सकारात्मक रूप से लेते हुए इसका अर्थ सही दिशा में जाना बताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बेरोजगार युवाओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे।
हरीश रावत ने भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई:
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा अपना हक मांग रहे हैं। उन्हें नौकरी चाहिए, वह भी परीक्षा देकर।
युवा सरकार से कोई खैरात नहीं मांग रहे। साथ ही उन पर पुलिस का लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है, जिसमें उचित कार्रवाई होनी चाहिए। हरीश रावत ने कहा कि भर्ती घोटालों में पूर्व में पकड़े गए आरोपितों को कड़ी सजा दी जाए।
भाजपा सरकार के संरक्षण में आरोपित जमानत लेकर बाहर घूम रहे हैं। युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर इस प्रकार के प्रकरण की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने बेरोजगार युवाओं को गिरफ्तार कर जेल में डाले जाने की भी निंदा की और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही आगामी भर्तियों में इस प्रकार की धांधली की आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार इस बात की गारंटी दे कि आगामी परीक्षाओं में कोई गड़बड़ी नहीं होगी।

सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से नोकझोंक:
बेरोजगार युवाओं पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेसियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधानसभा के उप नेता भुवन कापड़ी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्त्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। यहां से दोपहर करीब सवा एक बजे उन्होंने सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय कूच किया। सेंट जोजफ्स तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
इससे गुस्साए कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब प्रदर्शनकारी आगे नहीं निकल पाए तो वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे सड़क जाम हो गई। यातायात व्यवस्था बिगड़ती देख पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में लेकर जबरन उठाया और सड़क खाली कराई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार नौजवान:
सरकार से केवल रोजगार चाहते हैं। वह चाहते हैं कि भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से कराई जाएं। भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की हाई कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआइ जांच करवाई जाए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि धामी सरकार प्रचंड बहुमत के अहंकार में है।
वह न तो बेरोजगारों की आवाज सुनना चाहती है और न विपक्ष की ही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। विधायक हरीश धामी, महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी, प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, गोदावरी थापली, हेमा पुरोहित, पुष्पा पंवार, विरेंद्र पोखरियाल आदि ने भी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया।

Continue Reading

Previous: पूरी “रौ” में दिखे धामी, विरोधियों से पूछे 5 सवाल…
Next: Pulwama Attack: वीर सपूतों को मुख्‍यमंत्री ने किया नमन, कहा- राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा बलिदान

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

June 24, 2026
देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

June 24, 2026
देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

June 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
  • उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह
  • देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.