Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand Cabinet Decision: राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का रास्ता साफ, पढ़ें अन्‍य फैसले

Uk Fast Khabar March 14, 2023

सरकारी सेवाओं में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की राह प्रशस्त होती नजर आ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण देने के संबंध में बनाई गई मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट पर मुहर लगा दी गई।

फिर से स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा जाएगा विधेयक:
निर्णय लिया गया कि रिपोर्ट के अनुसार विधेयक में आवश्यक संशोधन कर इसे फिर से स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा जाएगा। कैबिनेट ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में विधानसभा, सचिवालय व अन्य सरकारी भवनों के निर्माण के दृष्टिगत यहां से कालीमाटी गांव तक पूरा क्षेत्र छह माह तक खरीद फरोख्त के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
बैठक में इसके अलावा सौर ऊर्जा नीति व विधायक निधि बढ़ाने समेत 10 बिंदुओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित उप समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इस रिपोर्ट में राज्य आंदोलनकारियों को पूर्व की भांति सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिए जाने का प्रविधान किया गया है। कैबिनेट ने इस रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा विधेयक में आवश्यक संशोधन करते हुए इसे फिर से राजभवन भेजने का निर्णय लिया।
कैबिनेट ने सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी दी:
एक अन्य अहम निर्णय में कैबिनेट ने सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी दी है। इस नीति में सौर ऊर्जा की नई परियोजनाओं, निजी सहयोग और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिए जाने का भी प्रविधान किया गया है।
कैबिनेट ने पर्वतीय क्षेत्रों में जमीनों की रजिस्ट्री को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को दूर करने दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इस कड़ी में निर्णय लिया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों की जिन तहसीलों में सब रजिस्ट्रार नहीं हैं, वहां तहसीलदार ही रजिस्ट्री कर सकेंगे।
विधायक निधि बढ़ाने का भी निर्णय:
कैबिनेट ने विधायक निधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। विधायक निधि को बढ़ाकर अब पांच करोड़ रुपये किया गया है। पहले यह सीमा 3.75 करोड़ थी।
इस निधि के अंतर्गत अब महिला मंगल दल व युवक मंगल दलों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 50 लाख रुपये दिए जा सकेंगे। पहले यह सीमा 40 लाख थी। इसी प्रकार विधायक निधि से सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये दिए जा सकेंगे। पहले यह सीमा 25 लाख थी।

पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेगी अब रजिस्ट्री में राहत:
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अब रजिस्ट्री के लिए सब रजिस्ट्रार की तैनाती का इंतजार नहीं करना होगा। यहां की तहसीलों में अब तहसीलदार भी रजिस्ट्री कर सकेंगे। कैबिनेट ने राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
सोमवार को कैबिनेट की बैठक में राजस्व विभाग की ओर से यह विषय रखा गया। इसमें कहा गया कि सब रजिस्ट्रार की कमी के कारण कई बार एक ही सब रजिस्ट्रार को एक से अधिक तहसीलों का प्रभार सौंपा जाता है। इससे रजिस्ट्री के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए राजस्व विभाग ने यह जिम्मा तहसीलदार को सौपंने का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी में सीखेंगे नगरीय विकास के गुर:
प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस कड़ी में अब डा आर एस टोलिया प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में राज्य नगरीय विकास संस्थान खोला जा रहा है। इसमें वैश्विक व राष्ट्रीय परिदृश्य के दृष्टिगत शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के संबंध में प्रशिक्षण व जानकारी दी जाएगी, ताकि उत्तराखंड में भी नगरीय विकास को गति दी जा सके।

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आइटीबीपी होगी मजबूत:
प्रदेश के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस का ढांचा मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने पिथौरागढ के ग्राम तल्लीमिर्थी में 3.31 हेक्टेयर और ग्राम हारथर्प में 5.6 हेक्टेयर भूमि देने को मंजूरी प्रदान की है। यह भूमि आटीबीपी गौचर को दी जा रही है। यहां पहले से ही आइटीबीपी का बेस है।

Continue Reading

Previous: गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामेदार रहने के आसार
Next: The Elephant Whisperers: ऑस्‍कर में छाए उत्‍तराखंड के करन थपलियाल, कहा- कैमरा तक छीन लेते थे ‘रघु’ और ‘अम्‍मू’

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.